Israel Iran War: इजराइल इस समय दो मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. ईरान की मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ-साथ हिजबुल्ला भी उत्तरी सीमा से हमला कर रहा है. ग्राउंड जीरो से देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…
Israel Iran War:इजराइल इस समय दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध का सामना कर रहा है. एक तरफ ईरान लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ लेबनान की सीमा से हिजबुल्ला के हमले जारी हैं. इन हमलों की वजह से पूरे इजराइल में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है. तेल अवीव, जेरूसलम, हाइफा और बेरशेबा जैसे बड़े शहर लगातार मिसाइल हमलों की जद में हैं. देर रात से अब तक मिसाइलों की छह से ज्यादा लहरें इजराइल पर दागी जा चुकी हैं. ग्राउंड जीरो से देखिए न्यूज नेशन के वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…
Israel Attack on Iran: इजरायल पर ईरान और हिजबुल्लाह लगातार कर रहे हमले#Iran#America#Israel#IranIsraelWar#MiddleEastWar#DonaldTrump#AliKhamenei#BenjaminNetanyahu#GroundReport#NewsNation | @Madhurendra13pic.twitter.com/VdJwVW6sQG
— News Nation (@NewsNationTV) March 6, 2026
लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से बढ़ा खतरा
उत्तरी सीमा पर हिजबुल्ला की तरफ से हो रहे हमलों के कारण हाइफा से लेकर जेरूसलम तक खतरा बढ़ गया है. हालात को देखते हुए इजराइली सरकार ने लगभग तीन लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आदेश दिया है. वहीं इजराइल भी जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान के दहिया और बेरूत जैसे इलाकों में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले कर रहा है, जिसके कारण वहां से भी बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं.
लाखों लोग बंकरों में रहने को मजबूर
लगातार सात दिनों से जारी इस युद्ध के बावजूद ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता कमजोर होती नहीं दिख रही है. इजराइल में सायरन बजते ही लोग तुरंत बंकरों की ओर भागते हैं और कई लोग दिन-रात वहीं रहने को मजबूर हैं. हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि लोगों को हर पल नए हमले का डर सता रहा है.
यह भी पढ़ें- तीन महीने पहले ही खामेनेई की हत्या की साजिश रच चुका था इजरायल, एक इंटरव्यू में देरी की वजह सामने आई
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us