/newsnation/media/media_files/2026/03/07/pakistan-2026-03-07-20-26-31.jpg)
pakistan petrol price (ani)
पाकिस्तान में इस वक्त महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है. आम जनता की कमर टूट चुकी है. शहबाज सरकार में पेट्रोल की कीमतों में आग लग चुकी है. तेल के दाम ₹324 के पार है. सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा है. लोग अब खुलेआम सरकार पर कई आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि अगर समय रहते ईरान से दोस्ती की होती तो आज यह दिन नहीं देखने पड़ते. सरकार ने सिर्फ अमेरिका की गुलामी की है.
पहले से अर्थव्यवस्था बेपटरी रही
पाकिस्तान में पेट्रोल के महंगे होने पर खाने पीने की चीजों के दामों में आग लग चुकी है. यहां पर आवाम को दो टाइम के खाने के लिए भी सोचना पड़ रहा है. दरअसल, 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका के किए हमले ने सबकुछ बदल दिया है. यह हमला अचानक हुआ, जिसके कारण अचानक के तेल की आपूर्ति पर असर पड़ा है. पाकिस्तान में पहले से अर्थव्यवस्था बेपटरी रही है. ऐसे में युद्ध के बाद हालात और बदतर हो चुके हैं. लाहौर से लेकर कराची तक, हर तरफ बेबसी नजर आ रही है. पाकिस्तान की इस बर्बादी के पीछे महंगाई है.
#WATCH | Lahore, Pakistan: Fuel prices have shot up in Pakistan, with rising costs impacting the daily lives of ordinary people. Visual from Lahore city. pic.twitter.com/HTfZfWrVS8
— ANI (@ANI) March 7, 2026
पाकिस्तान की आवाम का दर्द
लाहौर के रहने वाली आवाम का कहना है कि अब उनका गुजारा कैसे होगा. इस मामले कुछ का कहना है कि पहले से ही किसी तरह से गुजर बसर हो रही थी. मगर अब ₹324 प्रति लीटर पेट्रोल पहुंचने पर सबकुछ हाथ से निकल चुका है. मोहम्मद नदीम का कहना है कि वह दो-दो नौकरियां करके भी अपना खर्च नहीं निकाल पा रहे.
तेल के स्टॉक को पहले से भरकर रखना चाहिए
कराची के असलम कादरी का मानना है कि पाकिस्तान की बर्बादी की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव है. उनका कहना है कि सरकार को हर चीज का पता है, इसके बाद भी कुछ नहीं हो रहा है. कादरी का कहना है कि पाकिस्तान सरकार को ईरान से दोस्ती बनाए रखते हुए तेल के स्टॉक को पहले से भरकर रखना चाहिए था. जब पेट्रोल के दाम आसमान छूने लगे तो दाल, सब्जी, आटे के दाम भी बढ़ गए हैं. लोगों का कहना है कि अगर पाकिस्तान ईरान के साथ पाइपलाइन प्रोजेक्ट कर लेता है तो सस्ता तेल मिल रहा होता.
#WATCH | Lahore, Pakistan: Rider, Muhammad Nadeem says, "... Yesterday, when I filled up petrol, things still felt manageable. But today, I had to refill at Rs 324 per litre. I am doing two jobs, but it’s still not enough to cover the expenses. Life is becoming increasingly… https://t.co/TOVmDZZ9Tbpic.twitter.com/6S3tu6a7kK
— ANI (@ANI) March 7, 2026
महंगाई 100 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है
लाहौर से सोहेल महूमद का कहना है ​कि अब उन्हें सरकार से किसी तरह की उम्मीद नहीं है. कीमतें अगर 10 प्रतिशत गिर भी गईं, तो इससे किसी तरह का फर्क नहीं पड़ने वाला है. अब महंगाई 100 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है. पाकिस्तान के हर शहर में लोग अब बगावत पर उतर आए हैं. अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है.
ये भी पढ़ें: Donald Trump का दावा- ईरान ने मांगी माफी, किया सरेंडर; आज होगा सबसे बड़ा हमला
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us