Donald Trump का दावा- ईरान ने मांगी माफी, किया सरेंडर; आज होगा सबसे बड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान युद्ध में बुरी तरह से हार रहा है. उसने पूर्वी पड़ोसियों से माफी मांगते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान युद्ध में बुरी तरह से हार रहा है. उसने पूर्वी पड़ोसियों से माफी मांगते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
donald trump

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान युद्ध में बुरी तरह से हार रहा है. उसने पूर्वी पड़ोसियों से माफी मांगते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है. ईरान ने वादा किया है कि वह अब उन पर गोलीबारी नहीं करेगा. ट्रंप ने यह दावा अपने सोशल मीडिया अकाउंट  ट्रूथ पर किया है. उन्होंने कहा कि यह वादा अमेरिका और इजरायल की ओर से हो रहे लगातार हमलों की वजह किया गया है. 

Advertisment

trump
trump

ईरान अपने पड़ोसी मध्य पूर्वी देशों से हारा

उन्होंने कहा, हजारों वर्षों में यह पहली बार है कि ईरान अपने पड़ोसी मध्य पूर्वी देशों से हारा है. ईरान अब "मध्य पूर्व का दादा" नहीं रहा, बल्कि "मध्य पूर्व का हारा हुआ" है, और कई दशकों तक ऐसा ही रहने वाला है, जब तक कि वह आत्मसमर्पण नहीं कर   देता या, अधिक संभावना है, पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता है. 

इस बीच ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान पर बहुत बड़ा प्रहार होने वाला है. ईरान के बुरे व्यवहार के कारण उन क्षेत्रों और लोगों के समूहों को भी पूरी तरह से नष्ट करने और निश्चित मृत्यु के खतरे में डाल दिया गया है. इन्हें अब तक निशाना बनाने के बारे में सोचा भी नहीं गया था.

क्षेत्रीय देशों पर हमलों के लिए काफी मांगी

ट्रंप ने ये पोस्ट ऐसे समय पर किया है, जब ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार को क्षेत्रीय देशों पर हमलों के लिए माफी मांगी. इससे संकेत मिलता है कि तेहरान का राजनीतिक नेतृत्व ईरान के सशस्त्र बलों पर पूर्ण नियंत्रण नहीं रख सकता है. हालांकि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार आत्मसमर्पण की मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 28 फरवरी को हवाई हमले में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद से ईरान की देखरेख कर रही त्रिपक्षीय नेतृत्व परिषद के मेंबर हैं. 

समाधान कूटनीति के माध्यम से करना चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे अपनी ओर से उन पड़ोसी देशों से माफी मांगनी चाहिए, जिन पर ईरान ने अटैक किया है. अब उसे पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करना चाहिए और न ही उन पर मिसाइलें दागनी चाहिए, जब तक कि वे हम पर हमला न करें. मेरा मानना ​​है कि हमें इस समस्या का समाधान कूटनीति के माध्यम से करना चाहिए.”

Donald Trump
Advertisment