/newsnation/media/media_files/2026/02/26/pm-modi-and-mark-carney-2026-02-26-10-50-23.jpg)
पीएम कार्नी के दौरे से पहले कनाडा का बदला रुख Photograph: (X@PMOIndia)
Mark Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के दौरे पर आने वाले हैं. पीएम कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले भारत को लेकर कनाडा का रुख बदलने लगा है. इस बीच ओटावा ने कहा कि है कनाडा में हिंसक आपराधिक मामलों से भारत का कोई लेना-देना नहीं है. भारत को लेकर कनाडा के इस बयान ने सबको चौंका दिया.
भारत को लेकर क्या बोला कनाडा?
ओटावा ने कहा है कि कनाडा में हिंसक अपराधों से भारत की अब कोई भूमिका नहीं है. बता दें कि कनाडा का यह बयान मार्क कार्नी के देश की सत्ता संभालने के बाद भारत के प्रति बदले नजरिये का संकेत है. क्योंकि पिछले कुछ सालों से कनाडा भारत पर हस्तक्षेप और अंतरराष्ट्रीय दमन के गंभीर आरोप लगाता रहा है. लेकिन कनाडा के इस बयान से ऐसा लगता है कि अब दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर से बदलने और मजबूत होने लगे हैं.
पीएम कार्नी के भारत दौरे से पहले बदला नजरिया
टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बयान दिया. अधिकारी ने ओटावा और नई दिल्ली के बीच सुरक्षा वार्ताओं और सहयोग में प्रगति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, 'इन मुद्दों पर भारत सरकार के साथ हमारी गंभीर और ठोस बातचीत होती है. साथ ही विदेशी हस्तक्षेप से बचने के लिए हमारे पास मजबूत सुरक्षा उपाय मौजूद हैं."
At the invitation of Prime Minister Narendra Modi, the Prime Minister of Canada, The Right Honourable Mark Carney, will pay an official visit to India from 27 February to 2 March 2026. This will be Prime Minister Carney’s first official visit to India: PMO pic.twitter.com/JE6TglAkgT
— IANS (@ians_india) February 26, 2026
कनाडा के आरोपों को खारिज करता रहा है भारत
बता दें कि भारत और कनाडा के संबंधों में जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान तनाव पैदा हुआ था. उस दौरान कनाडा ने कई बार भारत पर देश में होने वाली हिंसा में शामिल होने के आरोप लगाए थे. हालांकि भारत कनाडा के उन आरोपों से हमेशा इनकार किया और उन्हें निराधार और बेतुका बताया. टोरंटो स्टार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि कनाडा के इस एलान का भारत स्वागत करेगा. क्योंकि वह हमेशा इसे खारिज करता रहा है.
क्या है पीएम कार्नी का भारत यात्रा का उद्देश्य?
बता दें कि कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कानी की भारत यात्रा का उद्देश्य भी सालों से चले रहे दोनों देशों के राजनीतिक तनाव को कम करना है. साथ ही नई दिल्ली के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत देना होगा. कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडाई अधिकारियों ने कथित तौर पर मीडिया से कहा कि यदि सरकार को लगता कि भारत कनाडा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप कर रहा है, तो हो सकता है कि पीएम कार्नी भारत की यात्रा पर नहीं जाते.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us