ईरान पर Israel-US हमले के बाद से खाड़ी देशों ने एयरस्पेस किया बंद, UAE, कतर, कुवैत, बहरीन ने रोकीं कई उड़ान

US Israel Attack Iran: ईरान पर हवाई हमलों के बाद खाड़ी देशों में तनाव बढ़ा. कतर, कुवैत, यूएई, इराक और ईरान ने एयरस्पेस बंद किया. बहरीन में मिसाइल हमला, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर.

US Israel Attack Iran: ईरान पर हवाई हमलों के बाद खाड़ी देशों में तनाव बढ़ा. कतर, कुवैत, यूएई, इराक और ईरान ने एयरस्पेस बंद किया. बहरीन में मिसाइल हमला, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Flight File

Photograph: (ANI)

US Israel Attack Iran: ईरान पर हुए हवाई हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है. हालात को देखते हुए कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या आंशिक रूप से बंद कर दिया है. 28 फरवरी की देर रात कतर, कुवैत और युनाइटेड अरब अमीरात ने सुरक्षा कारणों से अपने एयरस्पेस पर रोक लगाने की घोषणा की. इसी दौरान ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की खबरें आईं. इजाराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने की पुष्टि की है.

Advertisment

यूएई में एविएशन अथॉरिटी ने उठाया अहम कदम

यूएई में जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि एहतियात के तौर पर हवाई क्षेत्र को आंशिक और अस्थायी रूप से बंद किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और हवाई संचालन से जुड़े सभी जोखिमों का आकलन करने के बाद यह कदम उठाया गया है. यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें.

कतर में सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका

कतर ने सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है. कतर के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि देश को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों को नाकाम कर दिया गया और मिसाइलों को कतर की सीमा में घुसने से पहले ही मार गिराया गया. सरकार ने कहा है कि हालात नियंत्रण में हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

कुवैत और ईरान में क्या हैं हाल

कुवैत ने भी क्षेत्रीय सुरक्षा हालात को देखते हुए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि उड़ानें कब दोबारा शुरू होंगी. ईरान ने तेहरान में धमाकों के बाद छह घंटे के लिए अपना पूरा हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक राजधानी में लगातार हवाई हमले हुए हैं. 

ईराक  में एयरस्पेस बंद

ईराक ने भी ईरान पर हमलों के बाद अपना एयरस्पेस बंद कर दिया. Erbil International Airport ने भी अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.

बहरीन में आपात योजना लागू

वहीं, बहरीन ने बताया कि उसके कुछ ठिकानों को बाहर से दागी गई मिसाइलों से निशाना बनाया गया. यहां मौजूद United States Fifth Fleet की एक सेवा सुविधा पर भी मिसाइल हमला हुआ. आपात योजना लागू कर दी गई है. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और उड़ानों की स्थिति के लिए एयरलाइंस से संपर्क बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: Israel Attack on Iran: ईरान पर America, Israel का बड़ा अटैक, Khamenei और Masoud Pezeshkian पर निशाना

US-Israel Attack Iran
Advertisment