Israel Attack on Iran: इजराइल और अमेरिका की रणनीति के तहत ईरान पर बड़ा हमला किया गया है. खबरों के मुताबिक, तेहरान में कई जोरदार धमाके सुने गए. बताया जा रहा है कि इजराइल ने क्रूज मिसाइलों से हमला किया. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास को निशाना बनाया गया. साथ ही राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भी टारगेट करने की कोशिश हुई.
हालात तनावपूर्ण
तेहरान की यूनिवर्सिटी स्ट्रीट के पास भी धमाका हुआ है. शहर में एंबुलेंस दौड़ती नजर आ रही हैं और कई इमारतों से धुआं उठता देखा गया. दूसरी तरफ इजराइल में सायरन बजते ही लोग बंकरों में छिप गए. वहां हाई अलर्ट जारी है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ईरान जवाबी हमला करता है, तो हालात और बिगड़ सकते हैं. ईरान के पास लंबी दूरी की बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं, जो इजराइल तक पहुंच सकती हैं. अमेरिका की सीधी एंट्री ईरान की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी. फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. आने वाले दिनों में यह टकराव कितना बड़ा रूप लेगा, इस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है.
यह भी पढ़ें- Israel Attack on Iran: इजरायल के हमले से दहला तेहरान, ईरान के शहरों में बजे सायरन, संवेदनशील इलाकों को खाली कराया