Israel Attack on Iran: इजरायल के हमले से दहला तेहरान, ईरान के शहरों में बजे सायरन, संवेदनशील इलाकों को खाली कराया

Israel Attack on Iran: इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान के खिलाफ "प्रीवेंटीव अटैक" का ऐलान किया है. तेहरान में कई धमाकों की सूचना है. इससे तनाव बढ़ने के आसार बने हुए हैं.

Israel Attack on Iran: इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान के खिलाफ "प्रीवेंटीव अटैक" का ऐलान किया है. तेहरान में कई धमाकों की सूचना है. इससे तनाव बढ़ने के आसार बने हुए हैं.

author-image
Mohit Saxena
New Update
attack

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने शनिवार को इस ऑपरेशन की पुष्टि की. इसके साथ ही इजरायली सेना ने अपने नागरिकों के लिए "प्रोएक्टिव अलर्ट" जारी किया है. पूरे देश  में सायरन बजाए गए. इस तरह से संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से पहले लोग सुरक्षित स्थानों पर जा सकें. बताया जा रहा है कि इजरायल ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान पर अटैक किया है. इजरायल ने   यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को लगातार दी जा रही हमले की धमकियों के बीच किया गया है.   

Advertisment

इसी बीच ईरान की राजधानी तेहरान में कई जोरदार धमाकों की खबरें सामने आई हैं. ईरानी मीडिया के अनुसार,  राजधानी के मध्य इलाके में तीन धमाके सुने गए. हालांकि ईरानी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी तरह के हमले की पुष्टि नहीं की है. इसके साथ किसी तरहे नुकसान की जानकारी नहीं दी है. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत का दौर जारी है. 

सुरक्षित क्षेत्रों के आसपास रहें

इजराइल रक्षा बलों ने ट्वीट किया, "पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे हैं, और मोबाइल फोन पर सीधा निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षित क्षेत्रों के आसपास रहें. यह आम जनता को इजराइल राज्य की ओर  से मिसाइलों के दागे जाने की संभावना को लेकर एक सक्रिय चेतावनी है. आईडीएफ इस बात पर जोर देता है   कि जनता से अनुरोध है कि वे सुरक्षित क्षेत्रों के आसपास रहें."

कई जगहों पर उठीं आग की लपटें 

तेहरान में कई जगहों पर इजरायल के हमले के बाद आग की लपटें और ऊंचा काला धुआं उठते दिखाई दिया।   यह हमले तब किया गया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच जारी परमाणु वार्ता में किसी तरह की प्र​गति नहीं देखने को मिली। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार बनाए और यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह से बंद करे। 

कूटनीतिक प्रयासों सवाल खड़े 

गुरुवार को जिनेवा में दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई थी. आज एक और दौर की बातचीत प्रस्तावित थी. इस बीच सैन्य कार्रवाई ने कूटनीतिक प्रयासों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरान को काफी कठिन और खतरनाक की संझा दी. वहीं अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को   बढ़ते सुरक्षा खतरे को देखते हुए इजरायल से गैर-जरूरी दूतावास कर्मियों को हटाने की इजाजत दे दी थी.

पश्चिम एशिया में तनाव पहले से ही बरकरार है. इजरायल के इस कदम और तेहरान में धमाकों की खबरों ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है. इस हमले के बाद दुनिया की नजरें ईरान की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है. 

iran
Advertisment