बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी को वोट देने पर महिला के साथ घिनौनी हरकत, गैंगरेप का मामला सामने आया

बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी को वोट देने पर 32 वर्षीय एक महिला के साथ गैंगरैप की घटना सामने आई है. 3 बच्चों की मां और उसके पति बंधक बनाया गया.

बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी को वोट देने पर 32 वर्षीय एक महिला के साथ गैंगरैप की घटना सामने आई है. 3 बच्चों की मां और उसके पति बंधक बनाया गया.

author-image
Mohit Saxena
New Update
bangladesh vote

बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी को वोट देने पर 32 वर्षीय एक महिला के साथ घिनौनी हरकत सामने आई है. महिला के साथ गैंगरेप हुआ है. 3 बच्चों की मां और उसके पति बंधक बनाया गया. बाद में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. इस दिल दहला देने के मामले में बांग्लादेश में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है. यह मामला हातिया, नोआखाली में सामने आया है. आरोप है कि नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के उम्मीदवार को वोट देने पर महिला के साथ गैंगरेप किया गया.

Advertisment

जमात के नेता ने घटना की निंदा की 

इस घटना की जमात-ए-इस्लामी के चेयरमैन शफीकुर रहमान ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, वे कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हैं. हातिया, नोआखाली में, तीन बच्चों की 32 वर्षीय मां ने आरोप लगाया कि उन्होंने नेशनल सिटीजन पार्टी को मतदान किया. इसके कारण उनका रेप किया गया.  

जबरन घर में घुसे बदमाश 

शफीकुर रहमान ने बताया कि शिकायत के तहत शुक्रवार, 13 फरवरी की रात करीब 11:00 बजे चानंदी यूनियन के वार्ड नंबर 9 में धनशिदी आश्रयन प्रोजेक्ट में कई लोग उनके घर में घुस गए. इसके बाद उनके पति को बांंध दिया. इसके बाद हमला कर दिया. कथित तौर पर इस पार्टी (एनसीपी) को वोट देने का आरोप लगाते हुए महिला के पति के सामने ही उसका गैंगरेप किया गया. घटना को लेकर महिला को शनिवार दोपहर नोआखाली जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉ.मुस्तफिजुर रहमान ने घटना की पुष्टि की. महिला का इलाज जारी है. पुलिस को सूचना दी गई है.

ये भी पढ़ें:  जिनेवा में अमेरिका और रूस की बैठक से पहले जेलेंस्की का दावा, युद्ध के खत्म होने की जताई उम्मीद

Bangladesh Election
Advertisment