Epstein Files: अमेरिका में एपस्टीन फाइल्स से बड़ा खुलासा, नेताओं, अरबपतियों और शाही परिवारों से जुड़े नाम फिर चर्चा में

Epstein Files: जेफ्री एपस्टीन की मौत के सालों बाद भी उसका मामला चर्चा में है. अमेरिकी सरकार द्वारा फाइलें सार्वजनिक होने से कई बड़े नेताओं, अरबपतियों और शाही परिवारों से जुड़े नाम सामने आए हैं, जिससे दुनिया भर में हलचल मची है.

Epstein Files: जेफ्री एपस्टीन की मौत के सालों बाद भी उसका मामला चर्चा में है. अमेरिकी सरकार द्वारा फाइलें सार्वजनिक होने से कई बड़े नेताओं, अरबपतियों और शाही परिवारों से जुड़े नाम सामने आए हैं, जिससे दुनिया भर में हलचल मची है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Epstein-file

Epstein Files: जेफ्री एपस्टीन ऐसा नाम है, जिसकी मौत के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुए हैं. साल 2019 में जेल की कोठरी में उसकी मौत हो गई थी, लेकिन अब एक बार फिर वह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है. इसकी वजह है अमेरिकी सरकार द्वारा एपस्टीन से जुड़े हजारों दस्तावेजों और तस्वीरों को सार्वजनिक किया जाना. इन फाइलों में कई बड़े नेताओं, अरबपतियों, फिल्मी सितारों और शाही परिवारों से जुड़े नाम सामने आए हैं.

Advertisment

जांच में सामने आए ये बड़े नाम

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जांच के तहत करीब तीन लाख दस्तावेज जारी किए हैं. इनमें 3,500 से ज्यादा फाइलें शामिल हैं, जिनमें तस्वीरें, ई-मेल और अन्य रिकॉर्ड मौजूद हैं. इनका कुल डाटा 2.5 जीबी से ज्यादा बताया जा रहा है. जारी की गई तस्वीरों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप स्टार माइकल जैक्सन, हॉलीवुड अभिनेता क्रिस टकर, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू, अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन और टीवी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे जैसे नाम सामने आए हैं.

कुछ तस्वीरों में बिल क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल पार्टी और निजी आयोजनों में नजर आ रहे हैं. हालांकि कई तस्वीरों को लेकर यह साफ नहीं है कि वे कहां और किस मौके की हैं. इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है.

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन एक अमीर फाइनेंसर था, जिस पर नाबालिग लड़कियों की यौन तस्करी और शोषण के गंभीर आरोप लगे थे. आरोप है कि वह गरीब और कमजोर लड़कियों को अपने हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स के पास भेजता था, जहां उनका शोषण किया जाता था. कई पीड़िताओं ने अदालत में बयान देकर एपस्टीन और उसके नेटवर्क पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे.

इस पूरे मामले की शुरुआत मार्च 2005 में हुई थी, जब फ्लोरिडा में एक 14 साल की लड़की ने एपस्टीन पर यौन शोषण का आरोप लगाया. इसके बाद कई और नाबालिग लड़कियां सामने आईं. साल 2008 में एक गुप्त समझौते के तहत एपस्टीन को सिर्फ 18 महीने की सजा दी गई, जिसमें से ज्यादातर समय उसने वर्क-रिलीज कार्यक्रम में बिताया. इस नरमी को लेकर उस वक्त भी सवाल उठे थे.

2019 में एपस्टीन की मौत

2019 में न्यूयॉर्क में उसे फिर से यौन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, लेकिन 10 अगस्त 2019 को जेल में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई. आधिकारिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन आज भी कई लोग इस पर सवाल उठाते हैं.

एपस्टीन की करीबी सहयोगी गिसेल मैक्सवेल को 2021 में दोषी ठहराया गया और 2022 में उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई. उसने एपस्टीन के लिए लड़कियों की भर्ती और शोषण में मदद की थी.

2024 और 2025 में एपस्टीन मामले ने फिर जोर पकड़ा. अमेरिकी कांग्रेस ने एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट पास किया, जिसके बाद इन दस्तावेजों को सार्वजनिक किया गया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कानून पर हस्ताक्षर कर सभी रिकॉर्ड जारी करने का आदेश दिया था.

आज भी एपस्टीन मामला सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि यह सत्ता, पैसा और अपराध के खतरनाक गठजोड़ का प्रतीक बन चुका है. आने वाले दिनों में इन फाइलों से और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- एपस्टीन फाइल्स के खुलते ही क्या मुसीबत में पड़ जाएंगे ट्रंप? 95 हजार तस्वीरें और बैंक रिकॉर्ड का होगा खुलासा

America News Epstein Files International News
Advertisment