/newsnation/media/media_files/2025/12/12/levit-2025-12-12-06-44-54.jpg)
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर व्हाइट हाउस की ओर से ताजा बयान सामने आया है. व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन दोनों के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने की धीमी प्रगति को लेकर "बेहद निराश" हैं और "सिर्फ बैठक करने के लिए" बैठकों में शामिल होने को तैयार नहीं हैं.
एक प्रेसवार्ता के दौरान, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि राष्ट्रपति उन बैठकों से थक चुके हैं, जिनसे कोई परिणाम नहीं निकलता. उन्हें परिणाम चाहिए, न कि सिर्फ बातें, क्योंकि अमेरिका चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है. लीविट ने कहा, "राष्ट्रपति इस युद्ध के दोनों पक्षों से बेहद निराश हैं. वे सिर्फ बैठक करने के लिए बैठकों से तंग आ चुके हैं. वे अब और बातें नहीं चाहते. वे कार्रवाई चाहते हैं. वे चाहते हैं कि यह युद्ध समाप्त हो."
Trump "extremely frustrated" over delays in Russia-Ukraine peace deal, says White House
— ANI Digital (@ani_digital) December 12, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/4Yl56kiEvl#Trump#extremelyfrustrated#delays#RussiaUkraine#peacedeal#WhiteHousepic.twitter.com/HsisYFKRW5
दोनों पक्षों के साथ सीधी बातचीत जारी
लीविट ने कहा, ट्रंप प्रशासन शांति प्रयासों में सक्रिय रूप में शामिल है. राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को यूरोपीय नेताओं के साथ वार्ता की. विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनकी टीम दोनों पक्षों के साथ "वर्तमान समय में" सीधी बातचीत जारी रखे हुए हैं. इस हफ्ते के अंत में आगामी वार्ता में अमेरिका की उच्च स्तरीय भागीदारी की संभावना के बारे में लेविट ने कहा कि निर्णय अभी अनिश्चित है. लेविट ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका और ट्रंप प्रशासन रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के प्रयासों में पूरी तरह से लगे हुए हैं.
अभी भी अनिश्चिता बनी हुई
राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों से फोन पर चर्चा की है. उनके विशेष दूत विटकॉफ और उनकी टीम वर्तमान समय में दोनों पक्ष से बातचीत कर रही है. अगर शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने की कोई संभावना है, यदि हमें लगता है कि इस इस हफ्ते होने वाली बैठकें अमेरिका के किसी प्रतिनिधि के योग्य हैं, तो हम एक प्रतिनिधि जरूर भेजेंगे.अभी भी अनिश्चिता बनी हुई है कि शांति प्राप्त की जा सकती है या नहीं. हम वास्तव में इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं."
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने जताई पद छोड़ने की इच्छा, जानें किसे बताया इसका जिम्मेदार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us