/newsnation/media/media_files/2026/02/07/bnp-issued-manifesto-ahead-bangladesh-elections-2026-02-07-07-37-29.jpg)
Tarique Rahman: (X@trahmanbnp)
Bangladesh Elections: बांग्लादेश में आम चुनाव होने वाले हैं. चुनाव से पहले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने कहा है कि वे भारत सहित सभी पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारेंगे. पार्टी ने सीमाओं पर होने वाली हत्या और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाने की बात की है.
हिंदुओं के कल्याण के लिए फंडिंग बढ़ाएगी पार्टी
शुक्रवार को बीएनपी ने आम चुनावों के लिए 51 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी प्रमुख तारिक रहमान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने हिंदू सहित अन्य अल्पसंख्यक धर्म के लोगों के कल्याण के लिए फंडिंग बढ़ाने का वादा किया.
बांग्लादेश चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Elections: ‘बांग्लादेश में सिर्फ अल्लाह का कानून चलेगा’, जमात नेता का चुनाव से पहले बड़ा बयान
पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते सुधारने का वादा किया
रहमान ने कहा कि बीएनपी देश के हित, स्वतंत्रता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अन्य देशों के साथ संतुलित और सकारात्मक संबंधों का विकास करेगी. रहमान के अनुसार, अगर उनकी पार्टी चुनावों में जीतती है तो सरकार बनाने के बाद वे समानता, सहयोग और मित्रता के आधार पर रिश्तों को आगे बढ़ाएगी. इसकी नींव सम्मान और समझ पर होगी.
इन नेताओं के विजन से तैयार किया घोषणपत्र
घोषणापत्र में बीएनपी ने बांग्लादेश फर्स्ट को अपनी मूल विचारधारा कहा. उन्होंने अपने घोषणा पत्र में पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के 19 सूत्रीय कार्यक्रम और खालिदा जिया के विजन-2030, तारिक रहमान की 31 सूत्रीय राज्य सुधार योजना और राष्ट्रीय चार्टर के विभिन्न प्रावधानों को लागू करने को प्राथमिकता देने की बात कही है.
बांग्लादेश चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Elections: बांग्लादेश में अब चुनावी जारी, उम्मीदवारों-कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे उपद्रवी
भारत का नाम लेकर पार्टी ने क्या कहा
मेनिफेस्टो में पार्टी ने किसी भी देश का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया लेकिन भारत का साफ-साफ उल्लेख करते हुए पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा कि वे पद्मा (गंगा), तीस्ता और सीमा पार की अन्य नदियों के जल बंटवारे में बांग्लादेश के उचित हिस्से को सुनिश्चित करेंगे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us