Bangladesh Violence Live Updates: 'इस्लाम किसी भी कीमत पर इसकी इजाजत नहीं देता, यह दुर्भाग्यपूर्ण है': मौलाना महमूद मदानी

Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. सरकार ने जनाजे के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की है.

Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. सरकार ने जनाजे के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की है.

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
Bangladesh-violence-live-updates

Bangladesh Violence Live Updates:  बांग्लादेश में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. छात्र और युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से देश में विरोध प्रदर्शन का दौर देखने को मिल रहा है. राजधानी ढाका में भी बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बता दें कि उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के बाद भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए. बांग्लादेश में भड़की हिंसा को लेकर ताजा अपडेट्स जानने के लिए न्यूज नेशन की डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें.

Advertisment

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंसा भड़की, अवामी लीग के दफ्तरों मे लगाई आग, उस्मान हादी की मौत के बाद उग्र हुए प्रदर्शनकारी

  • Dec 21, 2025 17:42 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: 'इस्लाम किसी भी कीमत पर इसकी इजाजत नहीं देता, यह दुर्भाग्यपूर्ण है': मौलाना महमूद मदानी 

    Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की भीड़ की ओर से पीट-पीटकर हत्या किए जाने पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदानी ने कहा, "यह बेहद शर्मनाक है। जब मुसलमान ऐसे कृत्य करते हैं, तो हम शर्म   से सिर झुका लेते हैं और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सबसे पहले, किसी भी सभ्य समाज में किसी को भी दूसरे इंसान की हत्या करने का अधिकार नहीं है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं.किसी की हत्या करना, या किसी को अपमानित करना भी, इस्लाम में जायज नहीं है। इस्लाम किसी भी कीमत पर इसकी इजाजत नहीं देता। निंदा की कोई भी मात्रा काफी नहीं है. हां, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस पूरे उपमहाद्वीप में उग्रवाद बढ़ रहा है, और इसे रोकना होगा। इस क्षेत्र में और विश्व स्तर पर इसका मुकाबला करना होगा। दुनिया  भी इसी तरह की स्थिति का सामना कर रही है, जिसका मुकाबला करना होगा."



  • Dec 21, 2025 15:28 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश हिंसा पर बोले इल्यासी, 'ये इस्लाम के अनुयायी नहीं हो सकते, पीएम हस्तक्षेप करें '

    बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की भीड़ की ओर पीट-पीटकर हत्या को लेकर अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुख्य इमाम डॉ.इमाम उमर अहमद इल्यासी ने कहा, "मानवता कलंकित हुई है. यह मानवता की हत्या है. जिस क्रूरता से बच्चे की हत्या की गई और उसकी मृत्यु के बाद उसके साथ जो किया गया, उसे पेड़ से लटकाना, सरासर गलत है. जिन बांग्लादेशियों की भारत ने हमेशा मदद की है, ये कृतघ्न बांग्लादेशी भूल गए कि भारत हर तरह से उनके साथ खड़ा रहा है. वे मानवाधिकार संगठन कहां हैं? वे आज आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं?. यह किस तरह की इस्लामी शिक्षा है कि वे इस तरह की हत्याएं कर रहे हैं? ये इस्लाम के अनुयायी नहीं हो सकते. प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हस्तक्षेप करना चाहिए."



  • Dec 21, 2025 08:37 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश में जारी हिंसा पर मनोज नरवणे ने क्या कहा?

    Bangladesh Violence Live Updates:पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे ने बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच कहा- “भारत और उसके पड़ोसी देशों का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है.”



  • Dec 21, 2025 07:54 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: हिंदू युवक की हत्या के मामले में 10 लोग गिरफ्तार

    Bangladesh Violence Live Updates: दरअसल, मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला इलाके में दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू युवक पर कथित ईशनिंदा का आरोप लगाया गया. गुरुवार (18 दिसंबर) रात करीब 9 बजे गुस्साई भीड़ ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पीटते हुए मार डाला. इसके बाद भीड़ ने उसके शव को पेड़ से बांधा और आग लगा दी. अब इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.



  • Dec 20, 2025 15:30 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: उस्मान हादी की जनाजे की नमाज पूरी हुई, कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफन किया

    इनकिलाब मंचो के संयोजक शरीफ उस्मान हादी की नमाज ए जनाजा बांग्लादेश में संपन्न हो गई. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. माणिक मिया एवेन्यू और संसद भवन के सामने सुबह से लोग समूहों में पहुंचे. कई लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज ओढ़कर हादी की हत्या को लेकर न्याय की मांग कर रहे थे. परिवार की इच्छा के अनुसार, हादी को ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफन किया गया. हादी की मौत को लेकर देशभर में राजकीय शोक रखा गया. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके गए. धार्मिक स्थलों पर प्रार्थनाएं हुईं. 



  • Dec 20, 2025 15:09 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: उस्मान हादी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, लगे नारे

    Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शनों के प्रमुख नेता उस्मान हादी, जिनका 18 दिसंबर को निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा ढाका के मानिक मियां एवेन्यू में जारी है. 



  • Dec 20, 2025 14:03 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: छोटे-छोटे जुलूसों में लोग संसद भवन के साउथ प्लाजा की ओर पहुंचे, नारे लगाए 

    Bangladesh Violence Live Updates:  इनकिलाब मंचा के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की नमाज ए जनाजा में शामिल होने को लेकर लोग माणिक मिया एवेन्यू पर जुटना शुरू हो चुके हैं। छोटे-छोटे जुलूसों में लोग संसद भवन के साउथ प्लाजा की ओर पहुंच रहे हैं। जनाजा दोपहर के वक्त  2 बजे होने वाला है। इस मौके पर लोग हादी भाई का खून बेकार नहीं जाने देंगे। हम सब हादी बनेंगे जैसे नारे लगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर राजधानी के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवान तैनात किए गए। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि करीब 1000 बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। 



  • Dec 20, 2025 12:55 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: RAB-14 की टीमों ने मयमनसिंह में चलाया अभियान, गिरफ्तारियों के बाद आगे की कार्रवाई जारी  

    Bangladesh Violence Live Updates: यूनुस के अनुसार, RAB-14 की टीमों ने मयमनसिंह के अलग-अलग इलाकों में समन्वित अभियान चलाया. इसके बाद सभी सात आरोपियों को हिरासत में ​ले लिया गया. मामले की जांच अभी जारी है. जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.



  • Dec 20, 2025 11:29 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार 

    Bangladesh Violence Live Updates:  बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार को युवक की ईशनिंदा के आरोप में हत्या कर दी गई थी. बाद में उसके शव को जला दिया गया. 



  • Dec 20, 2025 10:47 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या पर तस्लीमा ने दी प्रतिक्रिया, वीडियो शेयर करके पूछे सवाल

    मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या को लेकर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त दी है. उन्होंने कहा कि दीपू एक गरीब फैक्ट्री मजदूर था. उसके एक सहकर्मी ने मामूली विवाद के बाद उस पर झूठा ईशनिंदा का आरोप लगाया. इसके बाद भीड़ ने उस पर हमला कर दिया. तस्लीमा नसरीन ने एक वीडियो को शेयर किया. उन्होंने पोस्ट किया कि वह पुलिस हिरासत में है. उनके मुताबिक दीपू ने पुलिस को जानकारी दी कि वह निर्दोष है और साजिश का शिकार हुआ है. इसके बाद भी उसे भीड़ के हवाले कर दिया गया. उन्होंने सवाल किया कि दोषी लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई. तस्लीमा  ने कहा कि दीपू अपने परिवार को अकेला सहारा था. उसके माता पिता, पत्नी और बच्चे के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है.



  • Dec 19, 2025 18:37 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश पहुंचा उस्मान हादी का शव

    बांग्लादेशी विपक्षी नेता उस्मान हादी का शव बांग्लादेश पहुंच गया है. 



  • Dec 19, 2025 15:14 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश में एक हिंदू शख्स की पीट-पीटकर हत्या, शव को आग के हवाले किया 

    Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश में हिंसक विरोध-प्रदर्शन जारी हैं. इस बीच कट्टरपंथ का एक खौफनाक मामला सामने आया है. भारत विरोधी प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश में एक हिंदू शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर डाली. उसे पेड़ में बांधकर आग के हवाले कर दिया. बांग्लादेश के मयमनसिंह में इस्लाम का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू शख्स को भीड़ ने पीट-पीटकर कर मार डाला. 



  • Dec 19, 2025 14:51 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: हिंसा पर यूनुस सरकार ने जारी किया बयान, कहा- हम ऐतिहासिक लोकतांत्रिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे 

    Bangladesh Violence Live Updates:  छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में अशांति फैलने के कुछ घंटों बाद, सरकार ने हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए एक बयान जारी किया. यूनुस सरकार की ओर से बयान में कहा गया, 'बांग्लादेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे सतर्क रहें और कुछ अलग-थलग चरमपंथी समूहों की ओर से की जा रही हिंसा के सभी रूपों के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हों. हम हिंसा, धमकी, आगजनी और जानमाल के विनाश के सभी कृत्यों की कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं. देश के इतिहास में इस अहम मोड़ पर, हम एक ऐतिहासिक लोकतांत्रिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं. हम इस प्रगति को उन मुट्ठी भर लोगों की ओर से पटरी से उतरने नहीं देंगे जो अव्यवस्था फैलाते हैं और शांति के मार्ग को नकारते हैं."



  • Dec 19, 2025 13:02 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान के आवास पर हमला, पोस्टर जलाए 

    Bangladesh Violence Live Updates: प्रदर्शनकारियों ने धनमंडी स्थित 32 नंबर के आवास पर अपना हमला बोला है. ये शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान का आवास है. आवास का कुछ हिस्सा पहले ही ध्वस्त हो चुके हैं. एक वीडियो के ऐतिहासिक भवन के बचे हुए भाग को गिरते हुए दिखाया गया. रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर लगे प्रधानमंत्री शेख हसीना के पोस्टर को भी आग लगा दी गई है. 



  • Dec 19, 2025 12:14 IST

    Bangladesh Violence Live Updates: प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना का पोस्टर जलाया, छायानाट कार्यालय में तोड़फोड़ 

    Bangladesh Violence Live Updates: धानमंडी के 32 नंबर में शेख मुजीबुर रहमान के आवास को पहले आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया गया था. प्रदर्शनकारियों ने बचे हुए हिस्सों को भी तोड़ दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिसर में लगे प्रधानमंत्री शेख हसीना के पोस्टर को भी आग  लगा दी गई. एक अन्य घटना में, बांग्लादेश में बंगाली संस्कृति को समर्पित एक प्रमुख संस्था, छायानाट के कार्यालय में कल  रात तोड़फोड़ की गई. यहां पर आग लगा दी गई. एक वायरल वीडियो में टूटा हुआ फर्नीचर और बिखरी हुई फाइलें फर्श पर पड़ी दिखाई दे रही हैं.



  • Dec 19, 2025 11:20 IST

    Bangladesh Violence Live Updates:  इंकलाब मंच ने जनता से हिंसा से दूर रहने की अपील की, कहा-देश को अस्थिर करने की कोशिश 

    उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में अशांति फैलने के बीच, इंकलाब मंच ने जनता से हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी से दूर रहने की अपील की है. गुरुवार देर रात फेसबुक पर साझा किए गए एक पोस्ट में संगठन ने चेतावनी दी कि जारी हमले  देश को अस्थिर करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा हैं. चेताया गया है कि विनाश और आगजनी के जरिए कुछ समूह बांग्लादेश को एक अप्रभावी राज्य बनाना चाहते हैं. वे हमारे देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता को कमजोर करना चाहते हैं. फरवरी में होने वाले आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए, समूह ने लोगों से लगातार अशांति के परिणामों पर विचार करने का आग्रह किया है. 



  • Dec 19, 2025 10:17 IST

    Bangladesh Violence Live Update: प्रोथोम आलो और डेली स्टार अखबार का प्रकाशन ठप, हमले के बाद लिया फैसला

    Bangladesh Violence Live Update: प्रोथोम आलो और डेली स्टार अखबारों ने हमलों के बाद अपना कामकाज निलंबित कर दिया है. दोनों मीडिया संस्थानों की ऑनलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. दोनों अखबारों के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को आधी रात के आसपास इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि अचानक तोड़फोड़ और आगजनी के बाद कर्मचारियों को तुरंत परिसर खाली करने का निर्देश दिया था. अधिकारियों ने जानकारी दी कि कार्यालयों के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण प्रिंट प्रकाशन और डिजिटल दोनों तरह से ठप हो चुके हैं. इससे शुक्रवार के संस्करण को प्रकाशित करना असंभव हो गया.



  • Dec 19, 2025 10:08 IST

    Bangladesh Violence Live Update: पूर्व प्रधानमंत्री खालिद जिया के बेटे की जल्द वापसी की संभावना

    बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिद जिया के बेटे शरीफ उस्मान हादी की जल्द ही देश वापसी हो सकती है. बता दें कि रहमान लंदन में निर्वासन में रह रहे हैं. प्रोथोम आलो के अनुसार, रहमान ने लंदन स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में यात्रा पास के लिए आवेदन किया है. बता दें कि बांग्लादेश एक बार फिर से हिंसा की आग में जल रहा है. ये हिंसा उस्मान हादी की मौत के बाद गुरुवार को भड़क गई.

    बांग्लादेश में हिंसा भड़की, अवामी लीग के दफ्तरों मे लगाई आग, उस्मान हादी की मौत के बाद उग्र हुए प्रदर्शनकारी



  • Dec 19, 2025 09:44 IST

    Bangladesh Violence Live Update: प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश में न्यू एज के संपादक पर हमला

    ढाका के डेली स्टार फार्मगेट में न्यू एज के संपादक नूरुल कबीर को कथित तौर पर कुछ लोगों के समूह ने परेशान किया.  कबीर, समाचार पत्र संपादकों की परिषद के कार्यकारी समिति के अध्यक्ष हैं. गुरुवार रात को कार्यालय पहुंचे,जब प्रदर्शनकारियों   ने इमारत में तोड़फोड़ करके आग लगा दी थी. उन्होंने हमलावरों को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का प्रयास किया था. इस  दौरान उन पर भी हमला हो गया. 



  • Dec 19, 2025 09:36 IST

    Bangladesh Violence Live Update: मुख्य न्यायाधीश ने हादी के निधन पर शोक जताया, कहा- 'एक साहसी आवाज खोई' 

    Bangladesh Violence Live Update: मुख्य न्यायाधीश सैयद रफ़ात अहमद ने इंकलाब मंचो नेता शरीफ उस्मान बिन हादी के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त  किया है. बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट बीडी न्यूज की ओर से प्रकाशित एक देर रात के शोक संदेश में, मुख्य न्यायाधीश ने  कहा: "शरीफ़ उस्मान हादी के असामयिक और दुखद निधन से देश ने एक साहसी आवाज खो दी है." रिपोर्ट में आगे कहा   गया है कि उस्मान हादी का गुरुवार रात 9:45 बजे सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया.



  • Dec 19, 2025 08:55 IST

    Bangladesh Violence Live Update: हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की

    Bangladesh Violence Live Update: बांग्लादेश के 2024 के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की जानलेवा हमले के बाद मौत हो गई. इसके बाद से पूरे देश में तनाव का माहौल है. शुक्रवार को तड़के ढाका में हिंसा भड़क उठी. हजारों प्रदर्शनकारी हादी (32)  के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़कों उतर आए और उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की.



Bangladesh Bangladesh violence
Advertisment