/newsnation/media/media_files/2026/02/14/pm-modi-2026-02-14-16-01-35.jpg)
बांग्लादेश चुनावों में बीएनपी (BNP) की शानदार जीत हुई है. तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है. ऐसी सूचना है कि समारोह में पीएम मोदी को बुलाने की तैयारी हो रही है. तारिक रहमान के विदेशी मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर का कहना है ​कि दो देशों के बीच पुराने समीकरण को बदलने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि भारत को यह मान लेना चाहिए कि आज के बांग्लादेश में शेख हसीना का अस्तित्व नहीं बचा है. इस दौरान बीएनपी ने भारत से अपील की है कि वह शेख हसीना को अपनी जमीन पर पनाह न दे. उन्होंने बांग्लादेश को अस्थिर करने का प्रयास किया है.
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की दी बधाई
चुनाव परिणामों के तुरंत बाद 13 फरवरी 2026 को पीएम मोदी ने बीएनपी के नेता तारिक रहमान को फोन पर जीत की बधाई दी. यह बातचीत बेहद सौर्हादपूर्ण रही. इसमें पीएम ने एक लोकतांत्रिक और समावेशी बांग्लादेश के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया.
क्षेत्रीय सहयोग पर जोर
हुमायूं कबीर के अनुसार, तारिक रहमान की अगुवाई में नई सरकार संतुलित और सहयोग वाली नीति अपनाएगी. उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया के लिए एक नई राजनीतिक सोच हो सकती है. उन्होंने सार्क और बिम्सटेक जैसे मंचों का जिक्र करते हुए कहा कि इनका बेहतर उपयोग किया जा सकता है. उनका मानना है कि इन मंचों के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: पूर्वोत्तर में आपात लैंडिंग सुविधा की हुई शुरुआत, पहली बार उतरा पीएम मोदी का विमान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us