PM Modi Assam Visit: पूर्वोत्तर में आपात लैंडिंग सुविधा की हुई शुरुआत, पहली बार उतरा पीएम मोदी का विमान

PM Modi Assam Visit: असम के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का विशेष विमान शनिवार को पूर्वोत्तर के पहले आपात लैंडिंग सुविधा पर उतरा. इसी के साथ इस आपातकालीन लैंडिंग सुविधा की शुरुआत हो गई.

PM Modi Assam Visit: असम के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का विशेष विमान शनिवार को पूर्वोत्तर के पहले आपात लैंडिंग सुविधा पर उतरा. इसी के साथ इस आपातकालीन लैंडिंग सुविधा की शुरुआत हो गई.

author-image
Suhel Khan
New Update
PM Modi in Assam

पीएम मोदी का असम दौरा Photograph: (DD)

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के राज्य असम के दौरे पर हैं. जहां पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) की शुरुआत की.  जो चीन सीमा के करीब देश की सामरिक शक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इस आपात लैंडिंग सुविधा की शुरुआत होने के साथ ही इस क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया

Advertisment

 सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान इस आपात लैंडिंग सुविधा पर उतरे. जिसे डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर बनाया गया है. पीएम मोदी के विमान की लैंडिंग के साथ ही हाइवे पर स्थित यह पट्टी वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क में शामिल हो गई. बता दें कि पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान से शनिवार को इस सुविधा पर उतरे. पीएम मोदी के विमान की लैंडिंग के साथ ही भारतीय वायुसेना के सुखोई Su-30MKI ने डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) से उड़ान भरी.

जानें क्या है होती है इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी?

बता दें कि ईएलएफ यानी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी एक ऐसा रनवे होता है जिसका इस्तेमाल युद्ध और आपात स्थिति में किया जाता है. ये रनवे हाईवे पर बनाया जाता है. जो युद्ध या आपातकाल में लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टरों के लिए वैकल्पिक लैंडिंग की सुविधा प्रदान करता है. बता दें कि ईएलएफ 40 टन तक के फाइटर विमान और 74 टन तक के अधिकतम टेक-ऑफ भार वाले परिवहन विमान को संभालने की क्षमता के साथ बनाया जाता है.

देशभर में 28 आपात लैंडिंग सुविधा की योजना

मोदी सरकार की योजना देशभर में इसी प्रकार की 28 आपात लैंडिंग सुविधा की शुरुआत करना है. वर्तमान में असम को छोड़कर देश में ऐसी पांच आपातकालीन लैंडिंग सुविधाएं हैं. असम में आज से शुरू की गई ये सुविधा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह चीन सीमा के काफी नजदीक है. जो सामरिक दृष्टि से  काफी महत्वपूर्ण है.

ये हैं देश की पांच आपात लैंडिंग सुविधा

बता दें कि देश में फिलहाल राजस्थान के बाड़मेर (NH-925A), उत्तर प्रदेश के आगर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, ओडिशा के बालासोर (NH-16) और आंध्र प्रदेश के नेल्लोर (NH-16) पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा हैं. इस सूची में अब असम का नाम भी शामिल हो गया है.

pm modi assam visit
Advertisment