/newsnation/media/media_files/2026/02/17/tarique-rahman-2026-02-17-08-54-28.jpg)
तारिक रहमान, प्रधानमंत्री, बांग्लादेश Photograph: (X@trahmanbnp)
Bangladesh News: बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान सत्ता संभालते ही देश में लगातार बदलाव कर रहे हैं. अब उन्होंने देश के सैन्य नेतृव्य में व्यापक बदलाव करना शुरू कर दिया है. जिससे पड़ोसी देश की सेना में कई वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हुए हैं. इनमें प्रमुख ऑपरेशनल कमांड और देश की शीर्ष सैन्य खुफिया एजेंसी भी शामिल है. ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के नए प्रशासन के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद सेना मुख्यालय ने बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी.
इस कदम को व्यापक रूप से नए नेतृत्व द्वारा सशस्त्र बलों पर अपना नियंत्रण मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है. जिसके तहत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाले पिछले प्रशासन द्वारा नियुक्त वरिष्ठ अधिकारियों को बदला जा रहा है.
नए सीजीएस बनाए गए एम मैनुर रहमान
बता दें कि सेना में की गई सबसे महत्वपूर्ण नियुक्तियों में लेफ्टिनेंट जनरल एम मैनुर रहमान की नियुक्ति शामिल है, जिन्हें रहमान सरकार ने बांग्लादेशी सेना का नया चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) बनाया गया है. मैनुर रहमान इससे पहले जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में सेना प्रशिक्षण और सिद्धांत कमान (URTDOC) के प्रमुख थे.उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम का स्थान लिया, जो हाल ही में सेवानिवृत्ति हुए हैं.
सैन्य खुफिया एजेंसी में भी किया रहमान सरकार ने बदलाव
यही नहीं बांग्लादेश की नई रहमान सरकार ने देश की सैन्य खुफिया एजेंसी में भी बड़ा बदलाव किया है. तारिक रहमान की सरकार ने मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी को बांग्लादेश की प्रमुख सैन्य खुफिया एजेंसी, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फोर्सेज इंटेलिजेंस (DGFI) का महानिदेशक नियुक्त किया है. जो वर्तमान में सेना मुख्यालय में ब्रिगेडियर जनरल के पद पर कार्यरत हैं. वे मेजर जनरल के पद पर पदोन्नति के बाद औपचारिक रूप से यह पदभार ग्रहण करेंगे. उन्होंने मेजर जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम का स्थान लिया है, जिन्हें विदेश मंत्रालय में राजदूत के रूप में तैनात किया गया है.
भारत में सलाहकार की वापसी
इसके साथ ही तारिक रहमान सरकार ने ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हाफिजुर रहमान को भारत में बांग्लादेश उच्चायोग में रक्षा सलाहकार के पद से वापस बुला लिया है. उन्हें मेजर जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया है और 55वीं इन्फैंट्री डिवीजन का जनरल ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किया गया है. वहीं, मेजर जनरल जेएम इमदादुल इस्लाम को पूर्वी बंगाल रेजिमेंटल सेंटर का कमांडेंट नियुक्त किया गया है जो पहले 55वीं इन्फैंट्री डिवीजन के कमांडर थे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us