/newsnation/media/media_files/2026/02/13/bnp-got-majority-in-bangladesh-elections-tariq-rahman-2026-02-13-07-20-08.jpg)
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत के साथ संबंध बेहतर करने के लिए अहम कदम उठाया है. दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने आज (20 फरवरी 2026) से भारतीय नागरिकों के लिए सभी श्रेणियों की वीजा सेवाएं फिर से बहाल कर दी हैं. इनमें मेडिकल, पर्यटन और अन्य सामान्य वीजा शामिल हैं.
मोहम्मद यूनुस ने लगाई थी रोक
आपको बता दें कि करीब दो महीने पहले मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई थीं. उस समय बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई थी. ढाका समेत कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण हो गए थे और हिंदू समुदाय को भी निशाना बनाया गया था. इसी बीच कुछ नेताओं की भारत विरोधी टिप्पणियों से दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी. तनाव बढ़ने पर भारत ने भी एहतियात के तौर पर बांग्लादेश में अपने वीजा केंद्र बंद कर दिए थे. जवाब में बांग्लादेश ने दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता स्थित अपने केंद्र बंद कर दिए थे.
भारत भी बहाल कर सकता है वीजा सर्विस
अब हालात सामान्य होने लगे हैं. सिलहट में भारत के वरिष्ठ अधिकारी अनिरुद्ध दास ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के लिए भी भारतीय वीजा सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं. फिलहाल मेडिकल और डबल एंट्री वीजा जारी हो रहे हैं, जबकि बाकी श्रेणियां भी जल्द शुरू होंगी. यह कदम दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने सरेआम की शहबाज शरीफ की बेइज्जती और पीएम मोदी की तारीफ, सामने आया वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us