/newsnation/media/media_files/2026/02/12/bangladesh-election-2026-2026-02-12-06-55-02.jpg)
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान आज Photograph: (ANI)
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव के लिए आज यानी गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को मतदान हो रहा है. मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ. जो शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा. बता दें कि बांग्लादेश में पिछली बार 2024 में आम चुनाव हुए थे. उस चुनाव में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को बहुमत मिला था और शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनी थीं, लेकिन अगस्त 2024 छात्र आंदोलन ने उनकी सरकार का तख्तापलट कर दिया.
चुनावी मैदान में कुल 1981 उम्मीदवार
इसके बाद अब देश में एक बार फिर से आम चुनाव हो रहे हैं. इस बार देश की कुल 300 सीटों के लिए कुल 1981 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि बांग्लादेश में इस बार आम चुनाव के साथ जनमत संग्रह पर भी मतदान होगा. जिसके द्वारा मतदाताओं को हां या नहीं का जवाब भी देना है. अगर हां वाले वोट अधिक हुए तो नई सरकार संवैधानिक सुधारों यानी जुलाई चार्टर का पैकेज संसद से कानूनी तौर पर लागू कराने के लिए बाध्य होगी.
#WATCH | Bangladesh | Visuals from outside a polling centre at the Shantibagh High School in Dhaka. Voting for the 13th Parliamentary elections is scheduled to begin at 7:30 am (local time) and continue until 4:30 pm (local time).
— ANI (@ANI) February 12, 2026
Various parties, including the Bangladesh… pic.twitter.com/AuxjiLjcbW
मतदान के बाद तुरंत शुरू होगी काउंटिंग
बता दें कि बांग्लादेश कुल 12 करोड़ 76 लाख 12 हजार 384 मतदाता हैं जो आज अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. जबकि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती भी शुरू हो जाएगी. बता दें कि बांग्लादेश में ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से मतदान होता है. विदेशों में रहने वाले हजारों बांग्लादेशी नागरिक भी इन चुनावों में वोट डाल सकेंगे. उनके लिए पोस्टल बैलेट का इंतजाम किया गया है. बांग्लादेश चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, आयोग की ओर से 8 लाख से ज्यादा पोस्टल बैलेट पेपर जारी किए गए हैं. इन पोस्टल बैलेट पेपर को 12 फरवरी यानी गुरुवार दोपहर तक जमा कराना होगा.
बांग्लादेश में कुल 12.76 करोड़ मतदाता
बता दें कि बांग्लादेश में कुल 12.76 करोड़ मतदाता हैं. जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,47,60,382 और महिला मतदाताओं की संख्या 6,28,50,772 है. जबकि देशभर में 1,230 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं. इस तरह से देश में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं है. बांग्लादेश में बड़ी संख्या में युवा मतदाता हैं जो इस चुनाव का रुख बदल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Bangladesh Election: क्या 'जमात' को समर्थन दे रहा अमेरिका? पार्टी का चुनाव में जीतना भारत के लिए बड़ा खतरा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us