/newsnation/media/media_files/2026/02/10/bangladesh-election-2026-2026-02-10-13-35-29.jpg)
प्रतिकात्मक फोटो
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव होंगे. ये चुनाव देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. दरअसल, यह चुनाव 2024 के अगस्त माह में हुए छात्र आंदोलन के बाद पहली बार होने जा रहे हैं. GEN Z के इस आंदोलन ने ही तत्तकालीन बांग्लादेश पीएम शेख हसीना की सरकार को उखाड़ फेंका था. जिसके बाद हसीना भारत भाग आ गईं थीं और उनकी पार्टी अवामी लीग पर चुनाव लड़ने से रोक लगा दी गई.
फिलहाल बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार है. यूनुस नोबेल पुरस्कार विजेता हैं और 2024 के बाद से सुधारों की कोशिश कर रहे हैं. बता दें चुनाव के साथ-साथ एक राष्ट्रीय जनमत संग्रह (रेफरेंडम) भी होगा जिसमें 'जुलाई चार्टर' पर राय ली जाएगी. यह चार्टर संविधान में बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखता है जैसे राजनीतिक शक्ति का बेहतर बंटवारा और संस्थागत सुधार आदि.
As #Bangladesh approaches the February 12 national election under illegal #YunusRegime, serious concerns have emerged over transparency, neutrality, and legality. After 18 months of promised reforms, the process favours certain outcomes and does not reflect the true will of 127… pic.twitter.com/02TiSkVLg2
— Bangladesh Awami League (@albd1971) February 7, 2026
कुल 300 सीटों पर करीब 2000 उम्मीदवार मैदान में
जानकारी के अनुसार बांग्लादेश चुनाव 2026 में कुल 300 सीटों पर करीब 2000 उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल वोटरों की संख्या लगभग 12.8 करोड़ है, जिसमें पुरुष और महिलाओं की संख्या लगभग बराबर है. इसके अलावा चुनाव के बाद पार्टियां प्रदर्शन के आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें भरेंगी. बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार वोटरों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार, आर्थिक संकट, बेरोजगारी, सामाजिक ध्रुवीकरण और धार्मिक उग्रवाद है.
Bangladesh Election 2026 में किन दलों में है मुख्य मुकाबला?
GEN Z आंदोलन के बाद बांग्लादेश में इस बार अभी तक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP), जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के बीच मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है. BNP के तारिक रहमान जो 17 साल के निर्वासन से लौटे के नेतृत्व में उनकी पार्टी सबसे आगे दिख रही है. वहीं, जमात-ए-इस्लामी की बात करें तो वह इस्लामी विचारधारा वाली पार्टी है जो छात्र आंदोलन के कुछ हिस्सों के साथ गठबंधन में भी है. उधर, NCP युवा मुद्दों पर काम करने का वादा करते हुए अपने प्रत्याशियों का प्रचार कर ही है.
अगर BNP जीती तो पुरानी दो-दलीय व्यवस्था की होगी वापसी
बहरहाल, इस चुनाव में किसकी जीत होगी और कौन हारेगा ये तो 13 फरवरी को पता चल जाएगा. लेकिन एक बात है कि यह चुनाव सिर्फ बांग्लादेश के लिए नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया के लिए भी अहम है. अगर BNP जीती तो पुरानी दो-दलीय व्यवस्था (BNP vs अवामी लीग) की वापसी हो सकती है. जमात की मजबूत स्थिति से धार्मिक राजनीति का बढ़ना दिख सकता है. इसके अलावा युवा पार्टियों का अच्छा प्रदर्शन 2024 के आंदोलन की विरासत को मजबूत करेगा.
ये भी पढ़ें: Bangladesh Election 2026: हसीना बाहर, ये 3 पार्टियां मैदान में; बांग्लादेश में 12 फरवरी को कौन बनेगा नया ‘बादशाह’?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us