वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में उड़ान नहीं भरेंगे अमेरिकी विमान, US ने जारी किया NOTAM, जानें क्या है वजह?

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर है. इस बीच अमेरिका ने अपने विमानों के वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में अपने विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है. अमेरिका ने ये फैसला वेनेजुएला की राजधानी काराकस में हुए धमाकों के बाद लिया है.

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर है. इस बीच अमेरिका ने अपने विमानों के वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में अपने विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है. अमेरिका ने ये फैसला वेनेजुएला की राजधानी काराकस में हुए धमाकों के बाद लिया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Trump US Flight

अमेरिका ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में अपने विमानों की उड़ानों पर लगाई रोक Photograph: (X@WhiteHouse/Social Media)

अमेरिका ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में अपने विमानों के उड़ने पर रोक लगा दी है. जिसके लिए अमेरिका ने नोटम भी जारी कर दिया है. नोटम में कहा गया है कि, अमेरिकी एयरलाइंस और उसके पायलट किसी भी ऊंचाई पर वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में उड़ान नहीं भर सकेंगे. बता दें कि अमेरिका ने ये फैसला वेनेजुएला की राजधानी काराकस में हुए धमाकों और पांच अमेरिकी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद उठाया है.

Advertisment

अमेरिका ने जारी किया नोटम

स्थानीय समयानुसार अमेरिका ने शुक्रवार रात वेनेजुएला के माइकेटिया फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन (FIR) यानी वेनेजुएला के एयर स्पेस में  अपने नागरिकर विमानों की उड़ानों पर रोक लगाने की घोषणा की. जिसके लिए अमेरिकी प्रशासन ने एक नोटिस टू एयरमेन यानी नोटम जारी कर दिया. नोटम में कहा गया है कि अमेरिकी एयरलाइंस, अमेरिकी पंजीकृत नागरिक विमान और एफएए से लाइसेंस प्राप्त पायलट वेनेजुएला के एयर स्पेस में किसी भी ऊंचाई पर उड़ान नहीं भर सकेंगे.

काराकस में सुने गए जोरदार धमाके

बता दें कि अमेरिका ने ये फैसला तब लिया है जब वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई. विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काराकस के अलग-अलग इलाकों में धमाकों की तेज आवाज सुनी गई. धमाकों के बाद शहर के दक्षिणी इलाके में स्थित एक बड़े सैन्य अड्डे के पास बिजली गुल हो गई. बता दें कि इन धमाकों से पहले वेनेजुएला ने 5 अमेरिकी नागरिकों को भी गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद अमेरिका ने एक्शन लेने की बात कही थी.

इन विमानों पर लागू नहीं होगा नोटम

अमेरिकी नोटम का असर अमेरिकी सैन्य और सरकारी विमानों पर लागू नहीं होगा. इसके साथ ही विशेष अनुमति मिलने पर कुछ फ्लाइट को छूट भी दी जा सकती है. यही नहीं आपात स्थिति में पायलट उड़ान की सुरक्षा के लिए आदेश से अलग भी फैसला ले सकते हैं. बता दें कि ये आदेश अमेरिकी कानून के तहत आपातकालीन सुरक्षा निर्देश के रूप में जारी किया गया है.

वेनेजुएला में मादुरो सरकार का तख्तापलट करा सकता है अमेरिका

बता दें कि अमेरिकी सख्ती के चलते वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार पर तख्तापलट का खतरा मंडरा रहा है. अमेरिकी अधिकारियों की मानें तो आने वाले दिनों में वेनेजुएला के खिलाफ ऑपरेशन की शुरुआत हो सकती है. ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का तख्तापलट करवा सकता है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए शुरुआत सीक्रेट ऑपरेशन से हो सकती है. बता दें कि हाल के दिनों में अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई इलाके में बड़ी संख्या में जहाज, विमान और सैनिकों की तैनाती की है. जिससे दोनों देशों के बीच टकराव का खतरा बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें: Venezuela-America War: अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, सैन्य ठिकानों और रक्षा मंत्री के घर को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो

US News World News
Advertisment