/newsnation/media/media_files/2025/06/24/iran-supreme-leader-ali-khamenei111-2025-06-24-07-23-18.jpg)
अली खामेनेई
Ali Khamenei Funeral: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हो गई थी. लेकिन 1 मार्च 2026 को ईरानी सरकारी मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय समाचार संस्थानों ने आधिकारिक तौर पर उनके मारे जाने का ऐलान किया. ऐसे में ईरान ने अब घोषणा कर दी है कि सुप्रीम लीडर खामेनेई का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर मशहद में किया जाएगा. ईरानी मीडिया के मुताबिक, उनकी मौत के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है. अंतिम संस्कार से पहले राजधानी तेहरान में उनके सम्मान में एक बड़ी सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी.
कहां होगा अंतिम संस्कार?
समारोह आयोजित करने वाली कमेटी ने बताया कि यह कार्यक्रम बेहद भव्य और ऐतिहासिक होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मशहद ले जाया जाएगा. खामेनेई की आखिरी इच्छा के अनुसार उन्हें मशहद स्थित पवित्र इमाम रजा श्राइन (Imam Reza Shrine) परिसर में दफनाया जाएगा. यह वही स्थान है जहां शिया इस्लाम के आठवें इमाम, अली अल-रिदा (Ali al-Rida) की दरगाह मौजूद है.
मशहद ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. खामेनेई का जन्म 19 अप्रैल 1939 को इसी शहर में हुआ था. ‘मशहद’ शब्द का अर्थ ही ‘शहीदों की जगह’ होता है, इसलिए इस शहर का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है.
कब दफनाया जाएगा?
हालांकि, दफन की अंतिम तारीख अभी तय नहीं की गई है. अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी, तारीख की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी.
जल्द होगा नए सुप्रीम लीडर के नाम का ऐलान
इधर, ईरान पर हुए हमलों को पांच दिन हो चुके हैं. इसके बावजूद देश की सेना जवाबी कार्रवाई जारी रखे हुए है. रिपोर्ट्स के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र और इजराइली-अमेरिकी ठिकानों पर लगातार चौथे दिन भी हमले किए गए. इस बीच, फार्स न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान नए सुप्रीम लीडर के चयन की अंतिम प्रक्रिया में पहुंच चुका है. संवैधानिक व्यवस्था के तहत यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और कुछ घंटों या दिनों में नए नेता के नाम की घोषणा की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- ट्रैफिक कैमरों को हैक कर मोसाद ने बुना खामेनेई की मौत का जाल, पढ़ें AI और मालवेयर की पूरी कहानी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us