/newsnation/media/media_files/2026/02/06/tasmania-waterfall-ai-image-2026-02-06-14-53-05.jpg)
AI से बनी तस्वीर ने पर्यटकों को किया भ्रमित Photograph: (Tasmania Tours)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) ने लोगों की तमाम मुश्किलों को आसान कर दिया है. आज हर कोई चैटजीपीटी की मदद से हर उस चीज के बारे में जान और पढ़ सकता है जिसकी जिग्रासा उसके मन हो. लेकिन कहते हैं कि टेक्नोलॉजी के ऊपर हमेशा निर्भर रहना कई बार आपको मुश्किल में भी डाल सकता है. ऐसा ही कुछ हुई ऑस्ट्रेलिया में पर्यटकों के साथ. जहां एआई ने उन्हें एक ऐसे वाटरफॉल के पास पहुंचा दिया जो वास्तम में था ही नहीं. ये मामला ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य से सामने आया है.
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल ऑपरेटर तस्मानियन टूर्स उस समय विवादों में घिर गया, जब एक एआई-जनरेटेड लेख ने पर्यटकों को काल्पनिक गर्म झरनों की तलाश में तस्मानिया के एक दूरस्थ स्थान पर भेज दिया. दरअसल, कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक लेख अपलोड किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया. इस लेख में यात्रियों को वेल्डबोरो हॉट स्प्रिंग्स घूमने के लिए आमंत्रित किया गया. जिसे '2026 के लिए तस्मानिया के 7 सर्वश्रेष्ठ गर्म झरनों के अनुभवों' में से एक बताया गया था.
AI से बनाई गर्म झरनों की तस्वीरें
टूर कंपनी ने पर्यटकों को रिझाने के लिए उस तथाकथित गर्म झरनों की एआई तस्वीरें भी बनाईं. जिनके बारे में कहा गया कि 'यह उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है जो तस्मानिया की प्राकृतिक सुंदरता में डूबना चाहते हैं.' टूर कंपनी ने लिखा, 'एक शांत स्वर्ग के रूप में इसकी प्रतिष्ठा ने इसे स्थानीय हाइकिंग समूहों, वेलनेस रिट्रीट आयोजकों और तस्मानिया के कुछ अछूते गर्म झरनों का अनुभव करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के बीच पसंदीदा बना दिया है.'
वेल्डबोरो में नहीं है गर्म पानी के झरने
बता दें कि टूर कंपनी ने गर्म पानी के इन झरनों का जिक्र ऑस्ट्रेलिया के वेल्डबोरो इलाके में किया. जहां कभी भी गर्म झरने नहीं रहे हैं. यहां वेल्ड नदी का ठंडा पानी बहता है जिसमें जो इतना ठंडा होता है कि इसमें डुबकी लगाने वाला जम जाए. पिछले साल जुलाई में लेख प्रकाशित होने के बाद धोखे में आए बड़ी संख्या में सैलानी पूर्व टिन खनन गांव में पहुंच गए. लेकिन उन्हें वहां कोई झरना दिखाई नहीं दिया.
एक स्थानीय व्यवसायी क्रिस्टी प्रोबर्ट ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) को बताया, 'दरअसल, दो दिन पहले 24 ड्राइवरों का एक समूह मुख्य भूमि से यात्रा पर आया था, और वे गर्म झरनों को देखने के लिए रास्ते से भटक गए थे." मैंने उनसे कहा, "अगर आपको गर्म झरने मिल जाएं, तो वापस आकर मुझे बता देना, मैं तुम्हें रात भर बीयर पिलाऊंगी, लेकिन वे वापस नहीं आए."
बता दें कि ये स्थान ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में, सेंट हेलेन्स नामक मछली पकड़ने के प्रमुख केंद्र से लगभग 44 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है. ऐसा माना जाता है कि पर्यटकों ने इस स्थल के अस्तित्व पर सवाल नहीं उठाया होगा, क्योंकि इसे 'सर्वश्रेष्ठ अनुभव' लेख में दक्षिणी तस्मानिया के हेस्टिंग्स गुफाओं और थर्मल स्प्रिंग्स जैसे वास्तविक स्थानों के साथ दिखाया गया था. हालांकि बाद में तस्मानिया टूर्स ने कई लेख और ब्लॉग पोस्ट को हटा दिया.
ये भी पढ़ें: डॉक्टर की जगह AI पर किया भरोसा, दवाओं ने बिगाड़ दी मरीज की सेहत, जानें खुद इलाज करना कितना खतरनाक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us