/newsnation/media/media_files/2025/01/29/SAyo0v1HrAcOEBh5ccAB.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (IG)
Viral News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल फोन पर बात करता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, वह ट्रेन के तेज हॉर्न की आवाज भी अनसुना कर देता है. मामला तब और गंभीर हो जाता है, जब लोको-पायलट को मजबूरन ट्रेन रोकना पड़ती है.
प्रेम में इतना डूबा कि ट्रेन तक नहीं देखी
गाजीपुर के इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @army_lover_ajay_yadav_ghzipur से शेयर किया है, जो अक्सर अनोखे और वायरल वीडियो पोस्ट करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ किसी से फोन पर बातचीत कर रहा है. वह फोन पर बातों में इतना डूब जाता है कि आसपास का कोई अंदाजा ही नहीं लगा पाता है. एक पल के लिए लगा कि अगर भूकंप भी आ जाए तो इस युवक को पता तक नहीं चलेगा.
ट्रेन के ड्राइवर ने दी कई बार चेतावनी
वीडियो में यह भी देखा गया कि जैसे ही ट्रेन युवक के पास पहुंची, ट्रेन चालक ने बार-बार हॉर्न बजाकर उसे चेतावनी देने की कोशिश की. हालांकि, युवक अपनी ही दुनिया में इतना मस्त था कि उसने इन चेतावनियों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. वीडियो में ही बताया गया है कि वह लड़का अपनी फ्रैंड से बात करने में व्यस्त हो गया था.
ट्रेन रुकने पर युवक को आया होश
हालात इतने गंभीर हो गए कि ट्रेन चालक को मजबूरन ट्रेन रोकनी पड़ी. ट्रेन के बिल्कुल करीब आ जाने के बावजूद युवक को तब तक एहसास नहीं हुआ, जब तक कि चालक ने ट्रेन पूरी तरह नहीं रोक दी. जब युवक ने देखा कि ट्रेन उसके सामने रुकी है, तो वह तुरंत ट्रैक से हट गया.
ड्राइवर ने युवक को मारने के लिए उठाया पत्थर
इस पूरी घटना से नाराज ट्रेन ड्राइवर ट्रेन से नीचे उतरा और गुस्से में युवक पर पत्थर फेंक दिया. अचानक हुए इस हमले से घबराया युवक वहां से तेजी से भाग खड़ा हुआ. इस घटना को पास खड़े एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. कई लोगों ने युवक की इस हरकत को बेहद लापरवाह और खतरनाक बताया. यह घटना न सिर्फ युवक की लापरवाही को दर्शाती है बल्कि यह भी बताती है कि किस तरह मोबाइल फोन और प्रेम में डूबे लोग कभी-कभी अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं.
ये भी पढ़ें- घर में घुस नहीं पाया तो हाथी ने सूंड से मचाई तबाही, छिपकर युवक ने बनाया वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us