/newsnation/media/media_files/2026/02/09/world-most-expensive-saree-2026-02-09-15-27-27.jpg)
World Most Expensive Saree
World Most Expensive Saree: साड़ी सिर्फ पहनावा नहीं है. यह भारतीय पहचान है. देश में साड़ियों की कई किस्में हैं.लेकिन मुंबई के एक फैशन डिजाइनर ने ऐसी साड़ी बनाई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. इस साड़ी की कीमत 39 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अब इसकी चर्चा भारत ही नहीं, विदेशों तक हो रही है. इस साड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए हम आपको इस साड़ी की खासियत के बारे में बताते हैं.
किसने बनाई यह अनोखी साड़ी?
इस साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित पिसाल ने तैयार किया है. उन्हें फैशन जगत में ‘गोल्डमैन’ के नाम से जाना जाता है. रोहित ने यह साड़ी माता रमाबाई आंबेडकर को उनकी जयंती (7 फरवरी) पर समर्पित की है.
क्या है साड़ी में खास?
रोहित पिसाल के अनुसार, इस साड़ी को तैयार करने में करीब 3 महीने लगे. इसमें करीब 2 किलो शुद्ध सोने का इस्तेमाल हुआ है. साड़ी पर माता रमाबाई आंबेडकर का चित्र बनाया गया है. चित्र के आसपास सिर्फ सोने की परत चढ़ाई गई है. डिजाइनर बताते हैं कि जिस फैब्रिक पर यह काम हुआ, उस पर सोना चढ़ाना आसान नहीं था. इसके लिए खास केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, सोने की अंतिम परत मात्र 4 घंटे में चढ़ाई गई.
डिजाइनर रोहित पिसाल ने क्या कहा?
रोहित कहते हैं कि माता रमाबाई ने जीवन में बहुत संघर्ष देखा. उन्होंने अपने बच्चों के लिए गहने तक बेच दिए. इसी भावना से उन्होंने यह साड़ी माता रमाबाई को अर्पित की.उनका कहना है “जिस मां ने अपने फटे आंचल से सबको संभाला, आज वही आंचल सोने और हीरे से सजा है.”
बिंदी में जड़े 33 करोड़ के हीरे
इस साड़ी की सबसे खास बात है माता रमाबाई के चित्र की बिंदी. बिंदी को 100 ग्राम सोने के बिस्किट से बनाया गया है. इसमें करीब 33 करोड़ रुपये के हीरे जड़े गए हैं.हीरे अलग-अलग प्रकार के हैं, जैसे रुद्र, प्रजापति, 11 वासु, अश्विन और आदित्य.
दुबई में होगा साड़ी का ऑक्शन
जानकारी के मुताबिक, इस साड़ी की नीलामी दुबई की एक कंपनी करेगी.ऑक्शन से मिलने वाली पूरी राशि सामाजिक कार्यों में लगाई जाएगी. इससे अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे. साथ ही बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़ा एक रेजिमेंट बनाने की योजना भी है. रोहित पिसाल चाहते हैं कि पहले यह साड़ी पूरे भारत में प्रदर्शित हो बाद में इसे लंदन के बकिंघम पैलेस म्यूजियम में रखा जाए.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us