/newsnation/media/media_files/2026/02/09/viral-video-2026-02-09-12-53-42.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (X/@sciencegirl)
Viral Video: आज के दौर में तकनीक एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी है कि उस बारे में लोग सोच भी नहीं सकते. तकनीक की ताकत का कुछ ऐसा ही नजारा इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि रोबोट्स की एक पूरी फौज भिक्षुओं के साथ कुंग फू की पूरे जोर-शोर के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं. सदियों से इंसान जिस विधा को कठिनाई से सीखते आ रहे हैं ये रोबोट्स एक कमांड पर ही सब कुछ बेहतरीन तरीके से करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन वीडियो में मशीनें ऐसे अनुशासन में एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रही हैं जिसे सीखने में इंसानों ने सदियों बिता दीं.
शाओलिन मंदिर का है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो चीन के सबसे मशहूर शाओलिन मंदिर का है. इस वीडियो में एक हैरान करने वाला और अजीबो-गरीब नजारा दिखाई दे रहा है. इस मंदिर में एक नई क्लास शुरू हुई है जहां इस क्लास में इंसानों जैसे रोबोट अब वहां के क्षिक्षुओं के साथ मिलकर मशहूर शाओलिन कुंग फू की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस अनोखे मेल ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है.
Shaolin Temple has started practicing kung fu with robots.
— Science girl (@sciencegirl) February 5, 2026
pic.twitter.com/iqwXviQgv5
वीडियो देख लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
मंदिर के भिक्षुओं के साथ कुंग-फू की प्रैक्टिस करते रोबोट्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sciencegirl पर शेयर किया गया है. इन वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कोई इन वीडियोज को देखकर चीन की तारीफ कर रहा है तो कोई इसे लेकर डर दिखा रहा है. वहीं कई लोग तो सिर्फ यह देखकर ही हैरान हैं कि रोबोट्स की दुनिया कितनी तेजी से आगे बढ़ गई है जबकि दूसरे लोग इस वीडियो को देखकर ये सोच रहे हैं कि इसका आने वाला भविष्य पर क्या असर होगा.
यह भी पढ़ें: 13 साल के बच्चे के आगे समंदर ने टेके घुटने, तेज लहरों में 4 घंटे तैरते हुए बचाई परिवार की जान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us