/newsnation/media/media_files/2025/01/20/UggCqFmKujMyWqBbNOKL.jpg)
वायरल कपल वीडियो Photograph: (X)
सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसे देखने के बाद आपको अपने ही आंखों पर यकीन नहीं होगा. हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल नजर आ रहे हैं. कपल कैमरे के सामने ऐसी बातें करते हैं, जिसे सुनने के बाद शायद आपको विश्वास ना हो. सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो चर्चा का विषय बन गया है.
इसमें आयुष की गलती नहीं है
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की है जो कह रही है कि हम मन से भाग गए हैं. इसमें आयुष की कोई गलती नहीं है. हमने उसे फोन किया था और आने के लिए कहा था.' आयुष की कोई गलती नहीं है.
पापा जी लोग केस किए हैं, उसको वापस ले लीजिए. आयुष की फैमली को कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे पापा जी और मामा जी लोग होंगे. आयुष कुछ नहीं होना चाहिए. हम इसके साथ काफी खुश हैं. इस दौरान शख्स कुछ भी नहीं बोलता है. वो कैमरे में पोज रहा होता है. हालांकि, ये वीडियो वाकई में रियल है या फिर मंनोरंजन के लिए बनाया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
मैं निशब्द हूं ये इतनी उम्र में घर से भाग रहे हैं 😷
— Anshika Singh Yadav (@Anshika_in) January 18, 2025
स्वाति बोली आयुष के घर वालों को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मेरे पापा और मामा होंगे 🙌🏻 pic.twitter.com/g6gyIVxIZ4
ये भी पढ़ें- स्त्री 2 के गाने पर युवाओं की फौज ने हॉस्टल में लगाई आग, वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को एक एक्स यूरज ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों देख लिया है. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक्स यूजर ने लिखा कि आज की तारीख में ना जाने युथ को क्या हो गया है? एक एक्स यूजर ने लिखा कि गांव में काफी हवा फैली हुई है. एक एक्स यूजर ने लिखा कि इस तरह के घटनाएं, इंसान को सोचने पर मजबूर कर रही हैं. इस बच्ची की उम्र कितनी होगी? ये बालिग लग रहे है क्या? वीडियो देख कई लोगों गुस्सा भी जाहिर की है. एक एक्स यूजर ने लिखा कि वाकई में ये चौंकाने वाला मोमेंट है.
ये भी पढ़ें- कांटे वाले बाबा से लड़की ने की बदतमीजी, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान!
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us