/newsnation/media/media_files/2025/05/02/aLRNWFDolNx0elUUrbZO.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (X)
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपने आप में चौंकाने वाले होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद यकीन ही नहीं होता है कि क्या वाकई में ऐसा हो सकता है. ऐसा ही एक वीडियो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लड़कियों को अलग-अलग रूप में देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है.
शादियों में परियों का ट्रेंड
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई युवतियां परियों की ड्रेस में नजर आ रही हैं. यह नजारा किसी शादी समारोह का लग रहा है. जहां कई युवतियां परियों के अंदाज में दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शादियों में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें कई युवतियां परियों की तरह सजकर दुल्हन के साथ आती हैं. यह एक तरह का वेलकम शो होता है. ये ट्रेंड शादियों में खूब देखने को मिल रही हैं. इन दिनों शादियों में अलग और अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं. यह भी उसी का एक हिस्सा होगा.
ये भी पढ़ें- जहाज़ पर नजर आई पालतू गाय, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंड पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल
इस वीडियो को एक्स यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों देख लिया है. वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा कि वाकई में ये फनी ट्रेंड है. एक एक्स यूजर ने लिखा कि भाई साहेब ऐसे लोग खूद का ही मजाक बना लेते हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा कि आज की तारीख में कुछ भी देखने को मिल सकता है. वीडियो पर कई यूजर्स ने इस ट्रेंड को लेकर जमकर मजे लिए हैं.
देखो शादी विवाह में नया trend परी उड़.....
— Renu Yadav (@renuy305) May 1, 2025
परी उड़ ............ pic.twitter.com/a14MQF4TWI
ये भी पढ़ें- बेड पर सो रही युवती के साथ दिखा विशाल पाइथन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us