Vande Bharat Viral Video: माइक्रोवेव में प्लास्टिक पैकेट के साथ रोटी गर्म करने पर बवाल, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक महिला वंदे भारत ट्रेन में पैकेट सहित रोटी गर्म करने पर आपत्ति जताती दिख रही है. महिला का दावा है कि प्लास्टिक के साथ रोटी माइक्रोवेव में गर्म करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक महिला वंदे भारत ट्रेन में पैकेट सहित रोटी गर्म करने पर आपत्ति जताती दिख रही है. महिला का दावा है कि प्लास्टिक के साथ रोटी माइक्रोवेव में गर्म करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
viral video vande bharat

वंदे भारत वायरल वीडियो Photograph: (X/@thetatvaindia)

सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला यात्री ट्रेन स्टाफ से खाने में दी गई रोटी को लेकर सवाल करती नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना वंदे भारत ट्रेन की है, हालांकि वीडियो किस रूट का है इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है.

Advertisment

महिला ने उठाए स्वास्थ्य संबंधी सवाल

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला को परोसी गई रोटी गर्म है, लेकिन वह प्लास्टिक पैकेट के अंदर ही रखी हुई है. महिला कोच अटेंडेंट से पूछती है कि क्या रोटी को माइक्रोवेव में इसी पैकेट के साथ गर्म किया गया है. वह यह भी कहती है कि अगर प्लास्टिक सहित रोटी को गर्म किया गया है तो इससे प्लास्टिक भी गर्म होगा, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता.

वीडियो में ट्रेन अटेंडेंट महिला के सवालों का जवाब देते हुए यह स्वीकार करता सुनाई देता है कि रोटी को माइक्रोवेव में गर्म किया गया है. इसके बाद महिला अपनी चिंता जाहिर करती है कि इस तरह भोजन परोसना यात्रियों की सेहत के साथ जोखिम हो सकता है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने भोजन सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पैकेजिंग सामग्री माइक्रोवेव सुरक्षित भी हो सकती है. हालांकि, वीडियो में इस्तेमाल किए गए पैकेट के प्रकार और उसकी गुणवत्ता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है.

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और मांग की है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए. वहीं, कई लोगों ने यह भी कहा है कि यदि पैकेट माइक्रोवेव-सेफ है तो इसे लेकर अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो किस तारीख और किस रूट की है. रेलवे या संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. न्यूज़ नेशन इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

ऐसे मामलों में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि भोजन को गर्म करते समय पैकेजिंग सामग्री की प्रकृति और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना आवश्यक है. यात्रियों की सेहत और सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- अमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति पर मचा बवाल, रिपब्लिकन नेता ने बताया 'सांस्कृतिक हमला'

Viral News
Advertisment