/newsnation/media/media_files/2026/02/21/uttar-pradesh-viral-video-2026-02-21-15-59-30.jpg)
उत्तर प्रदेश वायरल वीडियो Photograph: (NN)
उत्तर प्रदेश के बदायूं से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से फैल रहा है, जिसमें एक युवक की गुंडागर्दी और बेखौफ अंदाज़ साफ़ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स तीन बुजुर्गों को लगातार पीट रहा है और उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव कर रहा है. इस घटना के बाद इलाके में काफी रोष है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
हाथ जोड़ते रहे बुजुर्ग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक तीनों बुजुर्गों पर लगातार हमला कर रहा है. वह न सिर्फ उन्हें मार रहा है, बल्कि बेहद गंदी गालियों का इस्तेमाल भी कर रहा है. हद तो तब हो गई जब उसने बुजुर्गों की टोपी उतारने की कोशिश की. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि तीनों बुजुर्ग हाथ जोड़कर युवक से छोड़ने की मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन युवक पर जैसे खून सवार था और वह रुकने का नाम नहीं ले रहा था.
किस बात पर शुरू हुआ झगड़ा?
जानकारी के मुताबिक, ये तीनों बुजुर्ग मदरसे के लिए चंदा मांगने का काम कर रहे थे. पीड़ितों ने बताया कि आरोपी युवक अपनी स्कूटी बहुत तेज़ी से लेकर आ रहा था. उन्होंने खुद को बचाने के लिए साइड ले ली, लेकिन युवक इसी बात पर भड़क गया. उसने स्कूटी रोकी और बिना कुछ सोचे-समझे बुजुर्गों पर टूट पड़ा. मामूली सी बात पर शुरू हुआ यह विवाद युवक की हैवानियत में बदल गया.
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूपी पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने मामले की छानबीन की और आरोपी की पहचान अक्षय के रूप में की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने या किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी.
This incident is from Uttar Pradesh, India.
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) February 21, 2026
Akshay was going on his two-wheeler. Three Muslim men were walking past. It was a wide road and Akshay could have driven past them but he deliberately stopped his two-wheeler behind them and started honking. Then, without any… pic.twitter.com/L7EiUHs7eG
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
इस घटना का वीडियो देखने के बाद लोग इंटरनेट पर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं. कई यूज़र्स का कहना है कि बुजुर्गों के साथ इस तरह की मारपीट समाज के लिए शर्मनाक है. लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई और ऐसी हिम्मत न कर सके.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में काम करता था पति, वाइफ के नाम पर खरीदता था जमीन, फिर क्या हुआ पत्नी हो गई रफ्फू चक्कर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us