/newsnation/media/media_files/2026/02/03/viral-video-train-2026-02-03-17-58-56.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (x/@kohlificationn)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक ट्रेन के डिब्बे में बैठकर आराम से सिगरेट पी रहा होता है. वीडियो में साफ नजर आता है कि आसपास बैठे यात्री इस हरकत से असहज महसूस कर रहे हैं. इसी दौरान एक शख्स युवक को सिगरेट पीने से मना करता है और उसे समझाने की कोशिश करता है कि ट्रेन के अंदर धूम्रपान करना कानूनन अपराध है.
विरोध के बाद बढ़ा विवाद
वीडियो में देखा जा सकता है कि टोकने के बावजूद युवक अपनी जिद पर अड़ा रहता है. वह न सिर्फ सिगरेट जलाता है, बल्कि बेपरवाही से पीना भी शुरू कर देता है. जैसे ही दूसरा शख्स इसका विरोध करता है, दोनों के बीच कहा-सुनी तेज हो जाती है. कुछ ही पलों में यह बहस विवाद का रूप ले लेती है और माहौल तनावपूर्ण हो जाता है.
बेल्ट निकालकर की मारपीट
वीडियो के अगले हिस्से में सिगरेट पीने वाला युवक अचानक अपनी बेल्ट निकालता है और सामने वाले शख्स पर हमला कर देता है. इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है. ट्रेन के अंदर मौजूद अन्य यात्री भी इस घटना से घबरा जाते हैं. हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाता है कि इस झगड़े के बाद स्थिति कैसे संभाली गई.
X पर वायरल है वीडियो
यह वीडियो एक्स पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे कई लाख लोग देख चुके हैं. वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक, कमेंट और शेयर देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग इस घटना पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं.
लोगों ने उठाए सिविक सेंस पर सवाल
वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की बात करें तो एक यूजर ने लिखा कि आज भी ऐसे लोग मिल जाते हैं जिन्हें यह तक नहीं पता कि ट्रेन में सिगरेट पीना कानूनन अपराध है. एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे लोगों से सिविक सेंस की उम्मीद करना बेकार है. किसी ने युवक के रवैये को खतरनाक बताया तो किसी ने उसकी अकड़ पर सवाल उठाए.
नियमों और यात्रियों की सुरक्षा पर बहस
इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर नियमों के पालन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है. ट्रेन जैसे सार्वजनिक परिवहन में धूम्रपान पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है. लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके.
🚨Cigarette in the Train
— ಕನ್ನಡ್ವಿರಾಟ (@kohlificationn) February 3, 2026
Civic sense Gone🚨
Is civic sense actually dead? 💀 Imagine being so entitled that you light up a cigarette in a crowded train car. We’re all just side characters in this guy’s lungs apparently.
When did "respect for public space" become optional?… pic.twitter.com/BDHLcDp54Q
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us