/newsnation/media/media_files/2026/02/03/rohtang-avalanche-2026-02-03-16-10-05.jpg)
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में स्थित अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के पास तीन अलग-अलग स्थानों पर हिमस्खलन (एवलॉन्च) की घटनाएं सामने आई हैं. राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित रहे. जानकारी के अनुसार, जब यह हिमस्खलन हुआ उस समय केलंग से मनाली की ओर चार वाहन जा रहे थे. अचानक बर्फ खिसकने के कारण कुछ देर के लिए रास्ता प्रभावित हुआ, लेकिन हालात सामान्य होने के बाद सभी वाहन सावधानीपूर्वक मनाली की ओर निकल गए. किसी भी वाहन या यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा.
लगातार हो रही बर्फबारी
थाना प्रभारी सिस्सु, मुकेश ठाकुर ने बताया कि अटल टनल के आसपास हिमस्खलन जरूर हुआ है, लेकिन किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई. उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. बता दें कि लाहौल घाटी में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी हिमपात (बर्फबारी) हो रहा है. इसी कारण पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें और मौसम साफ होने तक घरों में ही रहें.
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल स्थित स्नो गैलरी के पास आज हुआ हिमस्खलन-घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं-सीमा सड़क संगठन ने तुरंत सड़क से बर्फ हटाने का कार्य किया शुरू-प्रशासन ने लोगों से आधिकारिक एडवाइजरी का पालन अपील की I@airnewsalerts@MIB_Indiapic.twitter.com/1RdTavWQr7
— AIR News Shimla (@airnews_shimla) February 3, 2026
सावधानी के लिए जरूरी निर्देश
बर्फ जमे रास्तों पर बहुत संभलकर चलें.
शॉर्टकट रास्तों से बचें और गाड़ी धीरे चलाएं.
खराब मौसम में यात्रा टाल दें.
अन्य चालकों की मदद करें और धैर्य बनाए रखें.
पर्यटक निजी वाहन की बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.
बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के अधिकारियों ने भी चेतावनी दी है कि मनाली-केलंग मार्ग पर सोलंगनाला से केलंग के बीच कई स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है. सभी यात्रियों को सतर्क रहकर ही सफर करना चाहिए.
यह भी पढ़ें- कुल्लू से मनाली में जमकर बर्फबारी, जगह-जगह लगे जाम, यात्री पैदल चलने पर मजबूर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us