खतरनाक स्टंट बना जानलेवा! फेम के लिए खाया जहरीला समुद्री जीव, दो दिन में हुई फूड व्लॉगर की दर्दनाक मौत

Viral Video: फिलीपींस में एक फूड व्लॉगर की मौत हो गई जब उसने सोशल मीडिया वीडियो के लिए जहरीला ‘डेविल क्रैब’ खा लिया. डॉक्टरों के अनुसार खतरनाक न्यूरोटॉक्सिन शरीर में फैलने से दो दिन बाद उसकी जान चली गई.

Viral Video: फिलीपींस में एक फूड व्लॉगर की मौत हो गई जब उसने सोशल मीडिया वीडियो के लिए जहरीला ‘डेविल क्रैब’ खा लिया. डॉक्टरों के अनुसार खतरनाक न्यूरोटॉक्सिन शरीर में फैलने से दो दिन बाद उसकी जान चली गई.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Philippines Food Vlogger

Philippines Food Vlogger

Viral Video: आजकल के युवाओं पर वायरल होने का जुनून सवार है. वो कुछ भी करके सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहते हैं. फिर चाहे इसके लिए जान ही जोखिम में क्यों न डालनी पड़े. हाल ही में फिलीपींस से एक ऐसी ही घटना सामने आई है. यहां एक फूड व्लॉगर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि उसने सोशल मीडिया वीडियो बनाने के लिए जहरीला डेविल क्रैब खा लिया था. यह समुद्री केकड़ा बेहद खतरनाक माना जाता है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला? 

Advertisment

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

विशेषज्ञों के अनुसार, इस जहरीले समुद्री केकड़े में शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन पाए जाते हैं. ये जहर सीधे तंत्रिका तंत्र पर असर डालते हैं,  इस केकड़े को खाने तुरंत मौत हो जाती है. एक फूड व्लॉगर की भी इस समुद्री जीव को खाने से दो दिन बाद दर्दनाक मौत हो गई थी. 

खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्लॉगर ने वीडियो रिकॉर्ड करते समय इस केकड़े को खाया. शुरुआत में उसे हल्की परेशानी हुई. लेकिन कुछ घंटों में हालत बिगड़ने लगी. उसे उल्टी, चक्कर और सांस लेने में दिक्कत हुई.परिवार ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि शरीर में जहर फैल चुका है. इलाज शुरू किया गया. लेकिन जहर तेजी से असर कर रहा था. दो दिन बाद उसकी मौत हो गई.

क्या होता है न्यूरोटॉक्सिन का असर?

डॉक्टरों का कहना है कि ‘डेविल क्रैब’ में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन बेहद खतरनाक होते हैं. ये नसों के जरिए पूरे शरीर में फैलते हैं. मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं. सांस लेने की प्रक्रिया प्रभावित होती है. अगर समय पर इलाज न मिले तो स्थिति गंभीर हो सकती है. कुछ मामलों में यह जानलेवा साबित होता है.

विशेषज्ञों की चेतावनी

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि व्यूज या लाइक्स के लिए जान जोखिम में न डालें. हर समुद्री जीव खाने योग्य नहीं होता. कुछ दिखने में सामान्य लगते हैं, लेकिन बेहद जहरीले होते हैं. सोशल मीडिया पर खतरनाक फूड चैलेंज तेजी से बढ़ रहे हैं. लेकिन ऐसे स्टंट गंभीर परिणाम दे सकते हैं.

परिवार और फैंस में शोक

व्लॉगर की अचानक मौत से परिवार सदमे में है. उनके फैंस भी हैरान हैं. सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं. यह घटना एक चेतावनी है. कंटेंट बनाना महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन जीवन उससे कहीं ज्यादा कीमती है.

यह भी पढ़ें: पानी में खेलने से मछली पकड़ने तक, खराब सड़कों से तंग ब्रिटेन की महिला ने यूं सिखाया सबक, वीडियो बनाकर उड़ाया मजाक

Viral
Advertisment