पानी में खेलने से मछली पकड़ने तक, खराब सड़कों से तंग ब्रिटेन की महिला ने यूं सिखाया सबक, वीडियो बनाकर उड़ाया मजाक

ब्रिटेन में एक महिला ड्राइवर ने खराब सड़कों और गड्ढों के विरोध में ‘Baywatch’ स्टाइल स्पूफ वीडियो बनाकर स्थानीय काउंसिल का मजाक उड़ाया. चलिए जानते हैं कि कैसे महिला ने इस वीडियो के जरिए सड़क सुरक्षा का गंभीर मुद्दा उठाया.

ब्रिटेन में एक महिला ड्राइवर ने खराब सड़कों और गड्ढों के विरोध में ‘Baywatch’ स्टाइल स्पूफ वीडियो बनाकर स्थानीय काउंसिल का मजाक उड़ाया. चलिए जानते हैं कि कैसे महिला ने इस वीडियो के जरिए सड़क सुरक्षा का गंभीर मुद्दा उठाया.

author-image
Akansha Thakur
New Update
वायरल वीडियो (8)

वायरल वीडियो

सड़क पर गड्ढे कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन जाते हैं. दुर्घटनाओं की संभावना भी अधिक हो जाती है. शिकायतें मिलने के बाद भी स्थानीय काउंसिल इस पर ध्यान नहीं देते तो आम लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती हैं. ऐसे ही एक महिला को जब सड़क पर बने गड्ढों से परेशानी हुई तो उसने स्थानीय काउंसिल को सबक सिखाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. मामला ब्रिटेन का है, यहां एक महिला सड़क के गड्ढों से परेशान हो गई उसने कई बार स्थानीय काउंसिल को इसकी जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

Advertisment

महिला ने बनाया मजेदार वीडियो 

महिला ने स्थानीय काउंसिल को सबक सिखाने के लिए मजेदार स्पूफ वीडियो बनाए.इन वीडियो में उन्होंने ‘Baywatch’ का मशहूर स्लो-मो रन दोहराया. लेकिन समुद्र किनारे नहीं, बल्कि गड्ढों से भरी सड़क पर. वीडियो में वह लाल स्विमसूट जैसी ड्रेस में सड़क पर दौड़ती दिखती हैं. चारों ओर पानी से भरे गड्ढे नजर आते हैं. कहीं कच्ची मरम्मत की गई है, तो कहीं बजरी बिखरी पड़ी है.

गड्ढों में मछली पकड़ते दिखीं महिला 

सिर्फ एक वीडियो ही नहीं, उन्होंने कई और क्लिप्स भी शेयर किए. एक वीडियो में वह गड्ढे में जमा पानी के पास बैठकर मछली पकड़ने का अभिनय करती दिखीं.उन्होंने मजाक में कहा कि यह जगह अब “स्थानीय फिशिंग स्पॉट” बन चुकी है. दूसरे वीडियो में सड़क पर भरे पानी को स्विमिंग पूल जैसा दिखाया गया. वह सीढ़ी लगाकर ऐसे खड़ी होती है जैसे किसी पूल की लाइफगार्ड हो. मानो कोई तैराक मुसीबत में हो और उन्हें बचाना हो. उनका अंदाज भले ही हास्य से भरा हो, लेकिन संदेश गंभीर है.

सड़क सुरक्षा पर उठाए सवाल

महिला का कहना है कि खराब सड़कें सिर्फ असुविधा नहीं हैं. यह सुरक्षा का बड़ा मुद्दा है. कार चालकों के लिए यह नुकसानदेह है. मोटरसाइकिल सवारों के लिए और भी खतरनाक. बारिश के बाद हालात और खराब हो जाते हैं. गहरे गड्ढे पानी में छिप जाते हैं. इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है. उनका दावा है कि कई बार मरम्मत कामचलाऊ होती है. कुछ हफ्तों बाद वही जगह फिर टूट जाती है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया महिला का किया सपोर्ट 

महिला के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लाखों लोग उन्हें देख चुके हैं. कई लोगों ने कमेंट कर उनका सपोर्ट किया. लोगों का कहना है कि उन्होंने सही मुद्दा उठाया है. कुछ ने अपने शहरों की खराब सड़कों की तस्वीरें भी साझा कीं. यह अभियान अब सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं रहा. यह सड़क सुरक्षा पर बड़ी बहस बन चुका है.

यह भी पढ़ें: 2 किलो सोना, 36 करोड़ डायमंड, Mumbai में बनाई गई दुनिया की सबसे महंगी Saree, जानिए कीमत और खासियत

Viral
Advertisment