/newsnation/media/post_attachments/images/2022/05/27/dhonicopy-29.jpg)
Ms dhoni look alike Vivek Kumar( Photo Credit : NewsNation)
Ms dhoni look alike Vivek Kumar: इंडियन प्रीमियर लीग-2022 से घर लौट आए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अफवाह उड़ रही है. लोग कह रहे हैं कि सीएसेक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने लगे हैं. दरअसल हर कोई इस बात से हैरान है कि धोनी पंचायत चुनाव में क्यूं ड्यूटी कर रहे हैं और आखिर इसके पीछे क्या बड़ी वजह है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि हम यह बेतुकी बात कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. दरअसल मांजरा ये है कि कई लोगों ने सीएसेक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिखने वाले शख्स को देखा जो पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहा है. जिसने भी देखा वह एक पल के लिए हैरान रह गया कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है.
फोटो खिंचवाने के लिए लगा लोगों का जमावड़ा
खबर फैली कि धोनी जैसा दिखने वाला शख्स पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहा है तो लोगों की भीड़ आ पहुंची. हर कोई धोनी के हमशक्ल के साथ फोटो खिंचवाने के उतावला था. बता दें धोनी के इस हमशक्ल का नाम विवेक कुमार है जो सीसीएल में सहायक प्रबंधक के रूप में काम करते हैं. वे इस समय झारखंड में पंचायत चुनाव के दौरान अपनी ड्यूटी दे रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः युवक-युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूसे, वीडियो Viral
असली ना सही हमशक्ल के साथ ही खींचे तस्वीर
सोशल मीडिया पर विवेक कुमार की तस्वीर वायरल है और लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक हैं. सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ- साथ उनके हमशक्ल विवेक कुमार की चर्चा तेज है.
HIGHLIGHTS
- हू-ब-हू धोनी की तरह दिखते हैं विवेक कुमार
- झारखंड में पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहे हैं
- लोगों का जमावड़ा तस्वीर खिंचवाने के लिए लगा