एक ही है हाथ, पैर भी नन्हे-नन्हे लेकिन पूरी दुनिया घूम महिला बन रही मिसाल

Charlie Rausseau A Wonderful Girl: कनाडा की राजधानी ओटावा की रहने वाली 25 साल की चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं. शरीर से दिव्यांग महिला चार्ली (Charlie Rausseau) लाखों लोगों के लिए मिसाल बन रही है.  

author-image
Shivani Kotnala
New Update
Charlie Rausseau A Wonderful Girl

Charlie Rausseau A Wonderful Girl( Photo Credit : Social Media)

Charlie Rausseau A Wonderful Girl: दुनिया में कई लोग हैं जो अपनी हिम्मत और जज्बे से जिंदादिली की मिसाल बनते हैं. ऐसा ही एक नाम चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau)का सामने आ रहा है. कनाडा की राजधानी ओटावा की रहने वाली 25 साल की चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं. शरीर से दिव्यांग महिला चार्ली (Charlie Rausseau) लाखों लोगों के लिए मिसाल बन रही है.  चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) का जीवन संघर्षों से भरा रहा है लेकिन आज वह अपने अनोखे साहस से दुनिया के कई कोनों की सैर कर आ चुकी हैं. आप को जानकर एक पल के लिए अचंभा होगा कि 25 साल की चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) का एक हाथ नहीं है यही नहीं उनके दोनों पैर भी सामान्य नहीं हैं.

Advertisment

मां ने करना चाहा अबोर्सन पर जन्मीं चार्ली राउसिउ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau)का जीवन उनके पैदा होने से पहले ही संघर्षों से घिर गया था. मां छोटी उम्र के कारण चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) को जन्म नहीं देना चाहती थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अबॉर्शन की कोशिश होने के बाद वह सफल ना हो सका और चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) ने जन्म लिया.

ये भी देखेंः भैंसासुर बनकर घास-भूसा खाने वाले शख्स का हैरान करने वाला Video Viral

दुनिया की सैर कर रही नन्हे- नन्हे पैरोंं से 

चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) ने इन 25 सालों में जिंदगी के हर मोड़ में अपने लिए कठिनाई देखी.  चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) को कॉलेज के दिनों में परेशानी हुआ करती थी क्यों कि वह दूसरे लोगों से अलग थी. चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau)  दिखने में बेहद खूबसूरत हैं लेकिन उन्हें कोई डेट नहीं करना चाहता.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝙲𝙷𝙰𝚁𝙻𝙸𝙴 𝚁𝙾𝚄𝚂𝚂𝙴𝙰𝚄 (@charlierousseau22)

बहुत सी परेशानियों के बावजूद चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) ने कभी जीवन के प्रति नीरसता नहीं दिखाई बल्कि जीवन जीने का नया हौंसला बुलंद किया. चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) आज एक रेडियो हॉस्ट के रूप में कामियाब शक्स हैं. चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) दुनिया घूमने का शौक रखती हैं. नन्हें- नन्हें पैरों से चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) अब तक यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom), मैक्सिको (Mexico)और ऑस्ट्रेलिया (Australia) की यात्रा कर चुकी हैं. वे अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं और दूसरे लोगों को भी जीने का एक नया तरीका सिखा रही हैं.

Viral News Charlie Rausseau News Social Media Viral News Charlie Rausseau Charlie Rausseau Latest News social media news
      
Advertisment