Viral Video: लिफ्ट में घुसते ही फटे गुब्बारे, आखिर ये कैसे हुआ?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिफ्ट के अंदर गुब्बारों में अचानक आग लगने से धमाके जैसी स्थिति बन जाती है. यह घटना मुंबई की बताई जा रही है. हादसे में एक युवती और दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिफ्ट के अंदर गुब्बारों में अचानक आग लगने से धमाके जैसी स्थिति बन जाती है. यह घटना मुंबई की बताई जा रही है. हादसे में एक युवती और दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

author-image
Ravi Prashant
New Update
Mumbai Delhi blast video viral

वायरल वीडियो Photograph: (X/@vani_mehrotra)

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लिफ्ट के अंदर गुब्बारों में अचानक आग लग जाती है और कुछ ही सेकंड में वह धमाके जैसी स्थिति में बदल जाती है. बताया जा रहा है कि यह घटना मुंबई की है.

Advertisment

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में एक युवक लिफ्ट में प्रवेश करता नजर आता है, जिसके हाथ में गुब्बारों का एक बड़ा गुच्छा होता है. गुच्छे में एक नहीं बल्कि कई गुब्बारे बंधे हुए दिखाई देते हैं. जैसे ही युवक लिफ्ट में घुसता है, उसके पीछे एक युवती और एक अन्य युवक भी लिफ्ट में चढ़ते हैं. अचानक कुछ ही पलों में गुब्बारों में आग लग जाती है और जोरदार फ्लैश के साथ ब्लास्ट जैसा नजारा दिखाई देता है. आग की लपटें इतनी तेज होती हैं कि तीनों लोग घबराकर लिफ्ट से बाहर भागते नजर आते हैं. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में लिफ्ट में मौजूद युवती और दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं. हालांकि, अभी तक प्रशासन या अस्पताल की ओर से घायलों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

गुब्बारों में आग कैसे लगी

वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर गुब्बारों में आग कैसे लगी. सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि गुब्बारों में ज्वलनशील गैस भरी हुई थी. आमतौर पर गुब्बारों में हीलियम गैस का इस्तेमाल किया जाता है, जो ज्वलनशील नहीं होती. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन गुब्बारों में किसी दूसरी गैस का उपयोग किया गया हो.

कुछ जानकारों के अनुसार, यदि गुब्बारों में हाइड्रोजन जैसी ज्वलनशील गैस भरी गई हो और पास में किसी तरह की चिंगारी या इलेक्ट्रिक स्पार्क मौजूद हो, तो इस तरह की आग लग सकती है. लिफ्ट के अंदर इलेक्ट्रिक सिस्टम और सीमित जगह होने के कारण आग तेजी से फैल सकती है.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग हैरानी और चिंता जता रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है, वहीं कुछ लोगों ने गुब्बारों में इस्तेमाल होने वाली गैस पर सख्त नियम बनाने की मांग की है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कब और किस इलाके में हुई. वीडियो के आधार पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए ज्वलनशील गैस से भरे गुब्बारों के इस्तेमाल पर सख्त निगरानी और जागरूकता बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगे जाम से हाल बेहाल, 24 घंटे से ज्यादा हो गया समय, 139 बसें रद्द

Viral News
Advertisment