/newsnation/media/media_files/2025/01/13/nhFL7hEanzyaMM6QRljh.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (X)
क्या आप भी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं? अगर हां तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है. आज की तारीख में कई लोग बाहर से खाना मंगवाने में सहुलियत समझते हैं. ऐसे में कई बार ऑनलाइन फूड में झोल हो जाता है. आज हम आपके साथ एक ऐसा ही ऑनलाइन फूड के झोल का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो वाकई में चौंकाने वाला है. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कस्टमर को ऑनलाइन फूड में अर्थवर्म मिल गया है. कस्टमर ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी वायरल हो रहा है.
कस्टमर को मिला खाने में केंचुआ
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक कहता है, हमने 4 चीजें ऑडर्र किया था, लेकिन हमे तो सिर्फ तीन ही डिब्बा मिला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स खाने का डब्बा दिखाता है, और कहता है कि ये देखिए खाने में अर्थवर्म नजर आ रहा है. वीडियो में साफ देखा सकता है कि एक सफेद केंचुआ नजर आ रहा है. इसमें कोई शक नहीं है कि ये फूड खाना खतरनाक हो सकता है. वीडियो में शख्स की आवाज सुनी जा सकती है, जिसमें उसका गुस्सा साफ झलक रहा है.
ये भी पढ़ें- "चीटिंग करने से इंसान होता है सफल..." जब महिला ने बताए धोखा देने के टिप्स!
वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों देख लिया है. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, आपका चौथा ऑर्डर केंचुआ है, जो जोमाटो के द्वारा दिया गया है. एक एक्स यूजर ने लिखा कि आपको ये फूड सीधे गार्डेन से दिया गया है. एक यूजर ने लिखा कि जोमाटो ने आपके हेल्थ का ध्यान रखते हुए प्रोटीन भी साथ दिया है.
एक यूजर ने लिखा कि मेरे खाने में तिलचट्टा मिला तो इस पर जोमाटो ने कोई जवाब नहीं दिया है. एक यूजर ने लिखा कि इसमें सबसे दुख की बात है, जोमाटो और रेस्टोरेंट के तरफ से कोई माफी नहीं मांगी जाती है, बस रिफंड कर देते हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा कि हर रोज ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जो वाकई में चौंकाने वाला है. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि ये सैड रियलिटी है.
ये भी पढ़ें- पति से पैसे लेकर बॉयफ्रेंड पर खर्च करती थी पत्नी, जब हसबैंड को पता चला तो हुआ कुछ ऐसा!
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us