Viral Video: हाईवे पर किया नागिन डांस, यूपी पुलिस ने लिया एक्शन, बोलें- 'सपेरा आया शो स्टोप'

Viral Video: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 2 लड़कियों का नागिन डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है. ट्रैफिक के बीच रील बनाने पर यूपी पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की है. साथ ही एक्स पर वीडियो को शेयर कर फिल्मी अंदाज में सिखाया सबक. देखें वीडियो.

Viral Video: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 2 लड़कियों का नागिन डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है. ट्रैफिक के बीच रील बनाने पर यूपी पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की है. साथ ही एक्स पर वीडियो को शेयर कर फिल्मी अंदाज में सिखाया सबक. देखें वीडियो.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
viral news

viral news Photograph: (UP Police X)

Viral Video: शाम का समय और हैवी ट्रैफिक के बीच 2 युवतियों ने हाईवे पर कुछ ऐसा किया जिसने देखा, वो हैरान हो गया. हालांकि, पीक ऑवर्स हों या न हों सुरक्षा के लिहाज से हमें हाईवे पर किसी प्रकार के स्टंट और करतबबाजी को नहीं करना चाहिए. मगर इन दो लड़कियों ने तो बीच हाईवे नागिन डांस शुरू कर दिया. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 2 लड़कियां लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नागिन डांस का परफेक्ट स्टेप कर रही हैं. हालांकि, उनका ये मूमेंट यूपी पुलिस की नजरों में आ गया है. जानिए आगे क्या हुआ.

Advertisment

वायरल रील और हाईवे पर डांस

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने का खुमार देश के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. लोग खुद को पॉपुलर करने के लिए न जाने कौन-कौन से करतब करने लगते हैं. लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो युवतियों का नागिन डांस भी उन्हीं में से एक है. इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बीच ट्रैफिक ऐसी हरकतें करना ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है. अब दोनों लड़कियों पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

 

यूपी पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दी लोगों को चेतावनी

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले पर सख्ती बरतते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो 56 सेकंड का है. यूपी पुलिस ने पोस्ट में लिखा है कि नागिन स्टेप परफेक्ट था,
पर लोकेशन फ्लॉप. सपेरा आया और शो स्टॉप. दरअसल, इस मैसेज के जरिए पुलिस रील बनाने वाले लोगों को चेतावनी दे रही है कि सड़कें कोई स्टेज नहीं हैं, जहां ऐसे एक्शन किए जाएं. रोड सेफ्टी रूल्स लोगों की जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं. अगर कोई अपनी जिंदगी को खतरे में डालेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी. यूपी पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- तो ऐसे होती है भारतीय रेलवे के जांबाज ड्राइवरों की ट्रेनिंग, सामने आया ये वीडियो

reels Viral Video Viral News
Advertisment