आनंद विहार स्टेशन पर महिला से ठगी, रेलवे कर्मचारी पर पैसे हड़पने का आरोप, वीडियो वायरल

दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर एक महिला ने रेलवे कर्मचारी पर टिकट के पैसे में हेरफेरी करने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि टिकट काटते वक्त उसके साथ धोखाधड़ी हुई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है.

दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर एक महिला ने रेलवे कर्मचारी पर टिकट के पैसे में हेरफेरी करने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि टिकट काटते वक्त उसके साथ धोखाधड़ी हुई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
VIRAL VIDEO

वायरल वीडियो Photograph: (X/@Lawyer_Kalpana)

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला, जो काफी साधारण परिवार से लग रही है, रेलवे कर्मचारियों पर टिकट के पैसों की हेरफेरी का आरोप लगा रही है.

Advertisment

महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

महिला का कहना है कि जब वह टिकट खिड़की पर टिकट लेने गई, तो वहां मौजूद कर्मचारी ने पैसों के लेन-देन में चालाकी की. वीडियो में महिला काफी परेशान दिख रही है और कह रही है कि उसने मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी फोन किया है. वह कहती है, "हम इसकी पूरी शिकायत करेंगे, पुलिस के आने का इंतज़ार है."

इसी दौरान वीडियो में दिखता है कि एक शख्स आकर महिला से कहता है कि उसे अंदर बुलाया जा रहा है, लेकिन महिला वहां जाने से मना कर देती है. उसका मानना है कि उसके साथ गलत हुआ है और वह अब पीछे नहीं हटेगी.

रेलवे ने दिया कार्रवाई का भरोसा

वीडियो के वायरल होने और लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मामले को लेकर एक्शन लेने की बात कही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी. 

स्टेशनों पर लगातार बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं

यह कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्टेशनों से यात्रियों के साथ बदसलूकी या पैसों की हेराफेरी की खबर आई हो. नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार जैसे बड़े स्टेशनों पर अक्सर यात्रियों को टिकट काउंटर या दलालों के जरिए परेशान किए जाने की खबरें आती रहती हैं.

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर गरीब यात्रियों के साथ ऐसा बर्ताव कब रुकेगा? लोगों का कहना है कि कम पढ़े-लिखे और गरीब तबके के लोगों को अक्सर निशाना बनाया जाता है, जिसकी वजह से रेलवे की छवि खराब हो रही है.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में की थी ये हरकत

Advertisment