जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में की ये हरकत, बाद में मांगी माफी

Paras Dogra: रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश को अपने हेल्मेट से उनके हेल्मेट पर टक्कर मारी थी. अब BCCI ने उनपर बड़ा एक्शन लिया है.

Paras Dogra: रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश को अपने हेल्मेट से उनके हेल्मेट पर टक्कर मारी थी. अब BCCI ने उनपर बड़ा एक्शन लिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Paras Dogra

Paras Dogra

Paras Dogra: जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी में नया इतिहास लिखने के करीब नजर आ रही है. फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 527 रन बना लिए हैं और खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया है, लेकिन इस फाइनल मैच के दूसरे दिन दोनों टीमों के बीच काफी गहमा-गहमी देखने को मिली. 

Advertisment

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच हुबली के डीआर बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन कर्नाटक के गेंदबाज जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों को जब आसानी से आउट नहीं कर पा रहे थे तो उन्होंने हूटिंग करनी शुरू कर दी. कर्नाटक टीम का यह रवैया जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को पसंद नहीं आया और उन्होंने कर्नाकट टीम के फील्डर को अपने हेल्मेट से टक्कर मार दी.

पारस डोगरा ने केवी अनीश की मारी थी हेल्मेट से टक्कर

कर्नाटक टीम के फील्डर केवी अनीश लगातार जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों का हूटिंग कर रहे थे, जिसके बाद पारस डोगरा ने अपना आपा खो दिया. डोगरा सीधे अनीश के पास पहुंचे और उनकी आंखो में आंख डाल बहस करने लगे. इस दौरान पारस डोगरा ने अपने हेल्मेट को केवी अनीश के हेल्मेट से टक्कर मार दी. यह देख कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल बीच बचाव के लिए दोनों के पास पहुंचे और डोगरा से बात की. अंपायर्स भी पारस डोगरा के पास पहुंचे और स्थिति को संभाला. 

पारस डोगरा पर बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना

इसके बाद अंपायर्स ने कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडीक्कल से भी बातचीत की. पडीक्कल भी अपने खिलाड़ी केवी अनीश के हूटिंग वाले रवैया से नाराज दिखे. हालांकि बाद में पारस डोगरा ने इसके लिए मांफी मांगी. अब बीसीसीआई ने पारस डोगरा के इस हरकत पर बड़ा एक्शन लिया है. BCCI ने पारस डोगरा पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, स्क्वाड में इस खिलाड़ी की हुई वापसी

paras dogra
Advertisment