IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, स्क्वाड में इस खिलाड़ी की हुई वापसी

Rinku Singh: जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रिंकू सिंह का मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में वापस जुड़ जाएंगे.

Rinku Singh: जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रिंकू सिंह का मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में वापस जुड़ जाएंगे.

author-image
Roshni Singh
New Update
Team India

Team India Photograph: (AFP)

Rinku Singh: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद बचे 2 मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम हो गया है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे हर में दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. इसके अलावा टीम इंडिया को दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू अचानक अपने घर लौट गए थे. अब उनके स्क्वाड में जुड़ने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 

Advertisment

रिंकू सिंह दूसरे सुपर-8 मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में जुड़ेंगे

रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में जुड़ेंगे या नहीं इसपर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान सामने आया है. सितांशु कोटक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिंकू सिंह से जुड़े पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि रिंकू आज शाम तक टीम के स्क्वाड के साथ वापस जुड़ जाएंगे. 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सितांशु कोटक ने कहा कि घर पर वर्ल्ड कप खेलने का टीम पर प्रेशर है, जिसमें उम्मीदें भी काफी है. हमे साकारात्मक तरीके से डील करना चाहिए. हालांकि हम इस दवाब को झेलने के लिए काफी अच्छे हैं. हमे बस उस मोमेंट की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान ने पहले अपने इस स्टार प्लेयर को किया प्लेइंग 11 से बाहर, अब ICC ने दिया बड़ा झटका

Rinku Singh
Advertisment