/newsnation/media/media_files/2026/02/25/babar-azam-abrar-ahmed-2026-02-25-16-34-08.jpg)
Babar Azam Abrar Ahmed Photograph: (AFP)
ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. सुपर-8 का अब हर मैच अहम है. इसी बीच आईसीसी ने ताजा रैकिंग जारी कर दी है, जिसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की बादशाहत बरकरार है. जबकि पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहम को नुकसान हुआ है. वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की ICC T20 Rankings में टॉप-10 में एंट्री हुई है.
ICC टी20 बॉलिंग रैकिंग में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद
ICC टी20 बॉलिंग रैकिंग में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टॉप पर काबिज हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रन लुटाने के बाद भी उनकी नंबर-1 की कुर्सी सुरक्षित है. वरुण के 790 प्वाइंट्स है. वहीं साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने लंबी छलांग लगाई है. उन्होंने UAE के खिलाफ कुल 43 विकेट लिए थे. इसके बाद सुपर-8 में भारत के खिलाफ कुल 12 विकेट चटकाए थे, जिसका फायदा उन्हें ICC टी20 रैकिंग में मिली है.
साउथ अफ्रीकी गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने लगाई 21 स्थानों की छलांग
कॉर्बिन बॉश ने 21 पायदान की छलांग लगाते हुए सीधे नंबर-3 पर पहुंच गए हैं. उनकी वजह से वरुण और दूसरे स्थान पर काबिज राशिद खान की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. वहीं आईसीसी टी20 रैकिंग में इंग्लैंड के राशिद अली चौथे पायदान पर हैं.
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को नुकसान, बुमराह को फायदा
वहीं पाकिस्तान के स्टार स्पिनर अबरार अहमद को 2 स्थान का नुकसान हुआ है. अबरार तीसरे नंबर से 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्हें पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था. वहीं इंग्लैंड के स्पिनर एजम जम्पा 2 स्थान का छलांग लगाते हुए छठें नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड ने भी 23 स्थानों का छलांग लगाया है और सीधे 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं. वहीं भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 7 स्थानों का फायदा हुआ है. बुमराह अब 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
Zimbabwe skipper back at the top in the latest ICC Men's T20I Player Rankings following his #T20WorldCup exploits 🔝
— ICC (@ICC) February 25, 2026
More from the update ⬇️https://t.co/3yXmryup9V
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के इतिहास में कब-कब हुआ भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला, जानिए कैसा रहा रिजल्ट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us