/newsnation/media/media_files/2026/02/21/viral-video-2026-02-21-16-22-09.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (X/ryan_dli)
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो हमें पूरी तरह हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. इस वीडियो में एक शख्स ने कबाड़ समझे जाने वाले नीले प्लास्टिक के ड्रम से एक बेहतरीन गिटार बना डाला है.
नीले ड्रम से निकला सुरीला संगीत
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने नीले ड्रम का इस्तेमाल कर एक गिटार तैयार किया है. यह कोई सजावट का सामान (शो-पीस) नहीं है, बल्कि पूरी तरह काम करने वाला म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है. वीडियो में शख्स इसे बजाकर भी दिखाता है और इससे निकलने वाली धुन बिल्कुल असली गिटार जैसी ही सुरीली है. इस हुनर को देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इंडोनेशिया का है, हालांकि हम इसकी पूरी तरह पुष्टि नहीं करते हैं.
नीला ड्रम देख लोगों को याद आया मेरठ का कांड
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी काफी दिलचस्प और चौंकाने वाले हैं. जहां कुछ लोग शख्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं भारतीय यूजर्स को यह नीला ड्रम देखकर मेरठ का एक मशहूर मामला याद आ गया.
एक यूजर ने लिखा, "भाई, मेरठ वाला नीले ड्रम का कांड याद ही होगा, कैसे एक पत्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर पति को ड्रम में डालकर ठिकाने लगा दिया था." वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा कि कम से कम आपने इस नीले ड्रम का सही इस्तेमाल तो किया.
सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा
इंटरनेट पर इस 'ड्रम गिटार' की चर्चा हर तरफ हो रही है. लोग इसे "बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट" का शानदार उदाहरण बता रहे हैं.. आज के दौर में जहां लोग नई चीज़ें खरीदने के पीछे भागते हैं, वहीं इस शख्स ने दिखा दिया कि अगर हुनर और दिमाग हो, तो साधारण सा नीला ड्रम भी संगीत पैदा कर सकता है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- तीन बुजुर्गों से मारपीट और गाली-गलौज, ऐसी हैवानियत देख गुस्से में कोई भी हो जाए
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us