/newsnation/media/media_files/2026/03/08/anurag-dobhal-accident-2026-03-08-10-37-44.jpg)
अनुराग डोभाल एक्सीडेंट वीडियो वायरल Photograph: (X/@Brainless629009)
सोशल मीडिया स्टार, पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल इन दिनों चर्चा में हैं. उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेज रफ्तार से कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव भी थे और उनके फैंस यह सब लाइव देख रहे थे.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी कार लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी. इसी दौरान अचानक गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई.
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के अनुसार अनुराग डोभाल तेज स्पीड में कार चला रहे थे और उसी समय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव थे. वीडियो में कार की स्पीड बहुत ज्यादा दिखाई दे रही है. वह वीडियो में अपनी मां को लेकर कई बातें करते हैं और कहते हैं कि अगले जन्म आऊ तो मम्मी काफी प्यार देना. इसके बाद वह कहते हैं कि ये हमारा आखिर ड्राइव है. इसके बाद वह अपनी गाड़ी को तेजी टर्न कर देते हैं.
हादसे के बाद घायल हालत में दिखे अनुराग
हादसे के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में अनुराग डोभाल को गाड़ी के अंदर से बाहर निकाला जाता हुआ देखा जा सकता है. वीडियो में वह घायल दिखाई दे रहे हैं और उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है. जानकारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Anurag Dhobal committed suicide during an Instagram Live..😱
— Sumit Hansd (@SumitHansd) March 7, 2026
The video Of Famous YouTuber Anurag Dobhal live Crash Accident He very Depressed And He attempt Suicide He Drive Car 150+
Bhai pagal ho gaya hai 😭😭😭😭😭 #UK07#UK07Rider#AnuragDobhalpic.twitter.com/ilNeurRXmz
मेरठ एक्सप्रेसवे पर होने का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया दावों के अनुसार यह हादसा मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ बताया जा रहा है. हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
मानसिक तनाव से गुज रहे हैं अनुराग
गौरतलब है कि कुछ समय पहले अनुराग डोभाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि उनके माता-पिता उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं. वीडियो में उन्होंने कहा था कि हालात इतने खराब हो गए हैं कि कभी-कभी उन्हें खुद को खत्म करने का मन करता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी और उनके प्रशंसकों ने भी चिंता जताई थी.
🚨This Car of YouTuber Anurag Dobhal After Sucide.
— BRAINLESS 🧠 (@Brainless629009) March 7, 2026
~Now, after seeing the condition of this car, you must have understood how dangerous the accident of Anurag.
~When a person becomes famous on YouTube with so much hard work and earns so much money, then he asks only one thing… pic.twitter.com/anKceztk0U
जांच के बाद साफ होगी पूरी सच्चाई
फिलहाल इस हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. कुछ लोग इसे तेज रफ्तार में ड्राइविंग का परिणाम बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे हाल के विवादों से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर हादसे के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
ये भी पढ़ें- Fan Cleaning Tips: गर्मियों की हुई एंट्री! धूल से सना पंखा चलाने से पहले कर लें साफ, ट्राई करें ये स्मार्ट हैक्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us