मां ने त्यागा, तो खिलौने में मां ढूंढता दिखा नन्हा बंदर, इंटरनेट पर वायरल हुई दिल छू लेने वाली कहानी

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जापान के इचिकावा सिटी चिड़ियाघर में जन्मे एक शिशु बंदर 'पंच' पैदा होते ही मां द्वारा त्यागे जाने के बाद कर्मचारियों ने उसे पाला और एक सॉफ्ट टॉय दिया, जिसको पंच ने 'मां' मान लिया.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जापान के इचिकावा सिटी चिड़ियाघर में जन्मे एक शिशु बंदर 'पंच' पैदा होते ही मां द्वारा त्यागे जाने के बाद कर्मचारियों ने उसे पाला और एक सॉफ्ट टॉय दिया, जिसको पंच ने 'मां' मान लिया.

author-image
Akansha Thakur
New Update
वायरल वीडियो (11)

वायरल वीडियो Photograph: (Insta @iamharshvikas)

Viral Video: हाल ही में एक Penguin का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें हजारों पेंगुइन एक साथ समुद्र की ओर बढ़ते दिखते हैं लेकिन भीड़ के बीच एक पेंगुइन अचानक अपनी दिशा बदल लेता है. वो समुद्र की ओर जाने की बजाय उल्टी दिशा में चल पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो जापान के Ichikawa स्थित एक चिड़ियाघर से जुड़ी नन्हे बंदर की कहानी इन दिनों दुनियाभर में लोगों का दिल छू रही है. सिर्फ सात महीने का यह छोटा सा बंदर, जिसका नाम पंच है, अपनी मासूम हरकतों और हिम्मत की वजह से सोशल मीडिया पर छा गया है.

Advertisment

जब मां का साथ छूट गया

पंच का जन्म सामान्य तरीके से हुआ था. लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मां ने उसे अपनाने से मना कर दिया. इतनी छोटी उम्र में मां का साथ छूट जाना उसके लिए बड़ा झटका था. पंच कमजोर था और अकेला भी. आसपास सब कुछ था, लेकिन उसे अपनापन महसूस नहीं हो रहा था.

खिलौना बना भावनात्मक सहारा

चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने जल्दी समझ लिया कि पंच को सिर्फ खाना नहीं, बल्कि प्यार और भावनात्मक सहारे की जरूरत है. इसी सोच के साथ उसे एक मुलायम खिलौना दिया गया. इस खिलौने का नाम रखा गया ओरा-मामा. यही खिलौना पंच की दुनिया बन गया। वह उसे सीने से लगाकर बैठता, उसके साथ सोता और हर वक्त अपने पास रखता.

वीडियो ने किया सबको भावुक

जब पंच और उसके ओरा-मामा की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, तो लोग भावुक हो गए. वीडियो में पंच खिलौने से इस तरह चिपका दिखा, जैसे डर हो कि कहीं यह भी उससे दूर न चला जाए. सोशल मीडिया पर #KeepGoingPunch जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे.

शुरुआत में पंच सिर्फ अपने खिलौने तक ही सीमित था। वह दूसरे बंदरों से दूर रहता था. शायद उसे फिर से किसी को खोने का डर था. कर्मचारी उसे जबरदस्ती नहीं ले गए. उन्होंने धैर्य रखा और धीरे-धीरे उसे दूसरे बंदरों के पास लाने लगे.

डर से दोस्ती तक

समय के साथ पंच में बदलाव दिखने लगा. पहले वह दूर से सबको देखता था. फिर धीरे-धीरे पास जाने लगा. थोड़ी झिझक, थोड़ी जिज्ञासा और फिर दोस्ती.
अब वही पंच अपने साथियों के साथ खेलता, कूदता और मस्ती करता नजर आता है.

वीडियो में साफ दिखता है कि पंच का आत्मविश्वास कैसे बढ़ा है. उसकी आंखों में अब डर नहीं, बल्कि चमक है. ओरा-मामा आज भी उसके पास है, लेकिन अब वह सिर्फ सहारे की निशानी है, पूरी दुनिया नहीं.

यह भी पढ़ें: Viral: जली हुई शर्ट का दाम 1 लाख! लग्जरी ब्रांड का डिजाइन बना सोशल मीडिया पर जोक

Viral
Advertisment