Viral: जली हुई शर्ट का दाम 1 लाख! लग्जरी ब्रांड का डिजाइन बना सोशल मीडिया पर जोक

Viral: लग्जरी ब्रांड Vetements की 1 लाख रुपये वाली 'आयरन बर्न' डिजाइन शर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जले हुए निशान वाली डिजाइन को लेकर लोग फैशन इंडस्ट्री पर सवाल उठा रहे हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

Viral: लग्जरी ब्रांड Vetements की 1 लाख रुपये वाली 'आयरन बर्न' डिजाइन शर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जले हुए निशान वाली डिजाइन को लेकर लोग फैशन इंडस्ट्री पर सवाल उठा रहे हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
viral shirt

viral shirt Photograph: (X)

Viral: लग्जरी फैशन ब्रांड्स अक्सर अपने अनोखे डिजाइन के लिए चर्चाओं में रहते हैं. मगर इस बार एक ऐसा आउटफीट ट्रेंड कर रहा है जिसने सोशल मीडिया पर यूजर्स को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि ये किस प्रकार का डिजाइन है. इतना ही नहीं लोगों ने फैशन इंडस्ट्री पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, इन दिनों एक शर्ट जिस पर आयरन से जला हुआ निशान है. उसकी कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है. इस शर्ट को आयरन बर्न डिजाइन कहा जा रहा है.

Advertisment

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग का हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग शख्स पर बरसे दनादन थप्पड़

जले निशान वाली डिजाइनर शर्ट

लग्जरी ब्रांड वेटेमेंट्स ने White Ironing Burn Graphic Shirt नाम से एक शर्ट को लॉन्च किया है. यह एक ओवरसाइज फिट की शर्ट है और इसके चेस्ट पॉकेट के प्रिंट है, जो आयरन से जले हुए निशान जैसा दिख रहा है. इस शर्ट का दाम $1,139 यानी लगभग 1 लाख रुपए रखी गई है. इस पर कई लोगों का मानना है कि इतनी साधारण दिखने वाली और 'खराब' जैसी लगने वाली शर्ट के लिए कोई इतनी कीमत क्यों देगा?

क्या यहीं है ब्रांड्स का मार्केटिंग कॉन्सेप्ट?

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी लग्जरी ब्रांड को डैमेज्ड कपड़ों को ऊंची कीमत पर बेचने देखा गया है. कई बार लग्जरी ब्रांड ऐसा करते और आलोचनाओं का सामना करते देखे गए हैं. मगर कुछ लोग इसे एक्सक्लूसिव फैशन और क्रिएटिव कॉन्सेप्ट भी मानते हैं. वहीं, एक वर्ग ऐसा भी है जो, इसे जरूरत से ज्यादा महंगा और वेस्ट मानते हैं.

सोशल मीडिया पर जोक बनी शर्ट

इस शर्ट की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है. यूजर्स शर्ट देखकर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि ये तो तेरी मां फ्री में डिजाइन करके दे देती है. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा कि अब जली हुई शर्ट को भी लग्जरी फैशन कहा जाएगा. कुछ यूजर्स ने फैशन इंडस्ट्री पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Viral Video: फिल्टर हटते ही खुल गई चीनी इंफ्लुएंसर की सच्चाई, फैंस ने दिया बड़ा झटका

Viral
Advertisment