logo-image

भारत में आधार कार्ड बनवाने आईं थी इवांका, UIDAI ने दिया यह जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप पहली बार भारत दौरे पर आई थीं। वह हैदराबाद में आयोजित ग्लोबर आंत्रप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने आई थीं।

Updated on: 03 Dec 2017, 12:52 AM

नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप पहली बार भारत दौरे पर आई थीं। वह हैदराबाद में आयोजित ग्लोबर आंत्रप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने आई थीं। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इवांका की तस्वीरें सामने आने के बाद उन पर कई तरह के मीम्स और मजाक बन रहे हैं।

एक मीम कॉमिडियन होज़े कोवाको ने इवांका का एक मजाकिया वीडियो बनाया। उन्होंने इवांका के एक वीडियो को वॉइस ओवर के साथ एडिट किया। इस एडिटेड वीडियो में इवांका कहती नजर आ रही थीं कि वह आधार बनवाने के लिए भारत आई हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए होज़े ने लिखा, 'ब्रेकिंग: Exclusive: पेड मीडिया यह कभी नहीं दिखाएगा कि इवांका ट्रंप असल में अपना आधार कार्ड बनवाने भारत आई थीं।'

यह वीडियो काफी वायरल हुआ और इस ट्वीट को 2000 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया।

इसके बाद आधार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा कि इवांका ट्रंप अपना आधार नहीं बनवा सकीं क्योंकि वह भारत की नागरिक नहीं हैं।

आधार का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल इससे पहले भी कई बार मजेदार तरीके से ट्वीट का जवाब देता रहा है।

दशहरे के मौके पर आधार ने रावण के दस सिरों वाली फोटो के साथ दशहरे की शुभकामनाएं दी थीं। इस पर एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया कि रावण के दस सिर हैं तो उसे कितने आधार दिए जाएंगे।

इसके जवाब में आधार ने लिखा था, 'रावण का आधार नहीं बनेगा क्योंकि वह भारत का नागरिक नहीं है। क्योंकि रावण लंका का राजा था।'

और पढ़ेंः GES में बोली इवांका- आधी आबादी हैं महिलाएं, कारोबार में है अहम भूमिका