Bihar News: देखिए किस तहर सदन में नीतीश कुमार के समर्थन में गरजे वशिष्ठ सिंह

Bihar News: बिहार विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों का देखिए किस तरह सत्तापक्ष ने समर्थन किया.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Bihar News: बिहार विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों का देखिए किस तरह सत्तापक्ष ने समर्थन किया.

Bihar News: बिहार विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष के सदस्यों ने सरकार की नीतियों और योजनाओं का जोरदार समर्थन किया. सदन में कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार गरीब और ग्रामीण बिहार के बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई का अवसर मिला है.

Advertisment

ग्रामीण विकास के लिए बड़े बजट का प्रावधान किया गया है और जीविका योजना के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है. सरकार ने हर गांव में दीदियों को 10 हजार रुपये देने की योजना शुरू की है, साथ ही उद्योग लगाने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये तक सहायता देने की घोषणा की गई है.

स्वास्थ्य, गृह विभाग और मनरेगा में भी बजट बढ़ाया गया है. सदस्यों ने कहा कि आज अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं, समय पर वेतन और कानून-व्यवस्था में सुधार दिख रहा है. यही कारण है कि जनता ने फिर से नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: देखिए कैसे बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से उठा पर्दा

Nitish Kumar Bihar
Advertisment