Bihar News: देखिए कैसे बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से उठा पर्दा

Bihar News: छपरा में ढाई महीने पहले चोरी हुआ बच्चा पुलिस ने मधेपुरा से बरामद किया, बच्चा तस्करी गिरोह का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Bihar News: छपरा में ढाई महीने पहले चोरी हुआ बच्चा पुलिस ने मधेपुरा से बरामद किया, बच्चा तस्करी गिरोह का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार.

Bihar News: छपरा के मडोरा थाना क्षेत्र में 10 नवंबर की रात एक ढाई महीने के दूधमुंहे बच्चे की उसकी मां की गोद से चोरी कर ली गई थी. पीड़िता किरण देवी, पति चंदन नट ने मडोरा थाने में बच्चे की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की. करीब ढाई महीने बाद पुलिस ने बच्चे को मधेपुरा से सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसकी मां को सौंप दिया.

Advertisment

जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे को 5.5 लाख रुपये में एक निसंतान दंपत्ति को बेचा गया था. इस संगठित अपराध में गांव के दो लोग, मडोरा के एक निजी नर्सिंग होम का संचालक और एक एंबुलेंस चालक शामिल थे. पुलिस अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. ट्रांजैक्शन से जुड़े सबूत, 3 हजार रुपये नकद और एक वाहन भी बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: लालू परिवार को बड़ी राहत! कोर्ट ने दी पेशी से छूट, देखिए अब क्या होगा

Bihar
Advertisment