US-Israel vs Iran War: मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच कई सैन्य ठिकाने निशाना बने हैं. ग्राउंड जीरो से देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…
US-Israel vs Iran War:मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं. खबरों के मुताबिक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल से हमला किया गया, जिसके बाद वहां धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया. इस घटना से दुबई में ट्रैवल, व्यापार और सामान्य गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. ग्राउंड जीरो से देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…
इजरायल अब टू फ्रंट वॉर झेल रहा है, एक तरफ ईरान तो दूसरी तरफ नॉर्दर्न बार्डर से हिजबुल्ला ने मोर्चा खोल रखा है।#Iran#America#Israel#IranIsraelWar#MiddleEastWar#DonaldTrump#AliKhamenei#BenjaminNetanyahu#NewsUpdate#NewsNation | @Madhurendra13pic.twitter.com/0huXmMVIFV
— News Nation (@NewsNationTV) March 7, 2026
वहीं दूसरी ओर इजराइल में भी ईरान की तरफ से लगातार मिसाइल हमले किए जा रहे हैं. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल के कई इलाकों में सायरन बजने के बाद लोग अपनी सुरक्षा के लिए बंकरों में रहने को मजबूर हैं. हालांकि इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर रहा है, जिससे बड़े नुकसान को काफी हद तक रोका जा सका है.
इजरायल पर हो रहे इरानी हमले में सबसे बड़ा खतरा गगन चुंबी इमारतों को है, पिछले हमले में ईरान ने ऐसे हीं हाईराइज बिल्डिंग्स को टारगेट किया था और अब ईरान तेल अवीव पर ड्रोन भी लॉन्च कर रहा है। देखिए न्यूज़ नेशन की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट #Iran#America#Israel#IranIsraelWar… pic.twitter.com/1rc6Tj3gTi
— News Nation (@NewsNationTV) March 7, 2026
इस बीच अमेरिका और इजराइल ने ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं. बताया जा रहा है कि इन हमलों में तेहरान, इस्फहान, नतंज, बंदर अब्बास और चाबहार जैसे अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया. अमेरिकी सेना का दावा है कि पहले चरण में हजारों सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया और कई युद्धक विमान तथा हथियार प्रणाली नष्ट कर दी गई. हालांकि ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है, जिसके कारण यह संघर्ष फिलहाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है.
यह भी पढ़ें- Iran Israel War: इजराइल पर दोहरी चुनौती, ईरान और हिजबुल्लाह के साथ एक साथ जंग; देखें VIDEO
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us