Iran Israel War: इजराइल पर दोहरी चुनौती, ईरान और हिजबुल्लाह के साथ एक साथ जंग; देखें VIDEO

Iran Israel War: मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के बीच इजराइल इस समय दो मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. एक तरफ ईरान से मिसाइल हमले हो रहे हैं, तो दूसरी ओर हिजबुल्लाह भी लगातार हमले कर रहा है. ग्राउंड जीरो से देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…

Deepak Kumar & Madhurendra Kumar
New Update

Iran Israel War: मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के बीच इजराइल इस समय दो मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. एक तरफ ईरान से मिसाइल हमले हो रहे हैं, तो दूसरी ओर हिजबुल्लाह भी लगातार हमले कर रहा है. ग्राउंड जीरो से देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…

Iran Israel War: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच इजराइल इस समय दो मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है. एक तरफ उसका सामना सीधे ईरान से है, तो दूसरी तरफ लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह से भी उसे लगातार हमलों का सामना करना पड़ रहा है. हिजबुल्लाह को लेकर पहले यह माना जा रहा था कि उसके प्रमुख नेता हसन नसरुल्लाह के मारे जाने और कई बड़े हमलों के बाद संगठन कमजोर पड़ गया है. लेकिन जैसे ही ईरान और इजराइल के बीच जंग तेज हुई, हिजबुल्लाह भी सक्रिय हो गया और उसने इजराइल के उत्तरी इलाकों पर हमले शुरू कर दिए. ग्राउंड जीरो से देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…

Advertisment

नॉर्दन बॉर्डर खाली कराया गया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इजराइल सरकार ने अपने उत्तरी सीमा क्षेत्र को खाली कराने का आदेश दिया है. रिपोर्टों के अनुसार करीब 3 लाख लोग इन इलाकों से विस्थापित होकर यरूशलम और तेल अवीव जैसे सुरक्षित शहरों की ओर जा रहे हैं. 

दोनों ओर से भयंकर अटैक

इजराइली सेना यानी आईडीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान की राजधानी बेरूत और दहिया सहित कई इलाकों में हवाई हमले तेज कर दिए हैं. इन हमलों का मकसद हिजबुल्लाह के ठिकानों, हथियारों के भंडार और सैन्य ढांचे को नष्ट करना है. दूसरी ओर हिजबुल्लाह भी ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट के जरिए इजराइल के उत्तरी शहरों पर हमले कर रहा है. इन हमलों का असर हाइफा से लेकर यरूशलम तक महसूस किया जा रहा है. ऐसे में इजराइल के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह एक साथ दो दुश्मनों से कैसे निपटे और इस बढ़ते संघर्ष पर जल्द काबू पाए.

यह भी पढ़ें- Israel Iran War: इजरायल पर ईरान और हिजबुल्लाह लगातार कर रहे हमले, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

israel iran war World News
Advertisment